Advertisment

World Snake Day: जानिए दुनिया में इस दिन को क्यों मनाया जाता है ?

World Snake Day: जानिए दुनिया में इस दिन को क्यों मनाया जाता है ? World Snake Day: Know why this day is celebrated in the world ? nkp

author-image
Bansal Digital Desk
World Snake Day: जानिए दुनिया में इस दिन को क्यों मनाया जाता है ?

नई दिल्ली। देश-दुनिया में वैसे तो कई दिवस मानाए जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी दिवस होते हैं जो अनोखे होते हैं। ऐसे ही एक दिवस है विश्व सर्प दिवस (World Snake Day)। दरअसल, लोग सांप देखकर उससे डर जाते हैं और उस पर हमला कर देते हैं। ऐसे में सांप के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए और उनके बारे में भ्रातिंयो को दूर करने के लिए मनाया जाता है।

Advertisment

नाग पंचमी के दिन लोग पूजा करते हैं

बतादें कि सांप उन प्राणियों में से एक है जिसके बारे में सबसे ज्यादा गलतफहमियां हैं। हालांकि, भारत में सांप के एक प्रजाती जिसे 'नाग' कहा जाता है। उसे देव तुल्य माना जाता है और नाग पंचमी के दिन उनकी पूजा की जाती है। लेकिन फिर भी भारत में सांपों को लेकर कई भ्रांतियां हैं। मालूम हो कि सांप पर्यावरण के लिए बहुत ही अहम जीव होते है। लेकिन लोग इससे इतने डरे होते हैं कि जहां भी देखते हैं हमला कर मार देते हैं।

सांप दुनिया के सबसे पुराने जीवों में से एक हैं

गौरतलब है कि सांप दुनिया के सबसे पुराने जीवों में से एक हैं। इनका जिक्र दुनिया के लगभग हर सभ्यता में मिलता है। दुनिया में आज करीब 3458 प्रजातियां हैं। ये प्रकृति में संतुलन बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। खेतों में अगर सांप हैं तो ये अच्छा संकेत माना जाता है। क्योंकि सांप खेत में उन कीड़े मकोड़ो को खाते हैं जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही चूहों को भी ये खाते हैं। चूहे सबसे ज्यादा अन्न की बर्बादी करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के कई किसान सांपों को पालते हैं जिससे की उनकी फसल बच सके।

केवल 50 ही ऐसी प्रजातियां हैं जो जहरीली है

मालूम हो कि भारत में सांपों की लगभग 270 प्रजातियां पायी जाती हैं। जिनमें से लगभग 50 ही ऐसी प्रजातियां हैं जो जहरीली है। इनमें से सिर्फ 15 ऐसी प्रजातियां हैं जिनके काटने से इंसान की जान जा सकती है।

Advertisment
world snake day wikipedia world snake day theme 2021 world snake day quotes World Snake Day why is world snake day celebrated where do snakes live snake video snake morphology snake day in india snake classification snake characteristics snake 3d national snake day 2021 google snake classic snake game
Advertisment
चैनल से जुड़ें