Advertisment

दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत इतनी कि एक किलो आम खरीदने में किडनी, लिवर सब बिक जाए!

दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत इतनी कि एक किलो आम खरीदने में किडनी, लिवर सब बिक जाए!world most expensive mango, the price is so much that to buy one kilo of mango, kidney, liver are sold all! nkp

author-image
Bansal Digital Desk
दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत इतनी कि एक किलो आम खरीदने में किडनी, लिवर सब बिक जाए!

नई दिल्ली। आम को फलों का राजा कहा जाता है। भारत में इसे राष्ट्रीय फल का दर्जा प्राप्त है। यहां आम की कई किस्में उगायी जाती हैं। भारतीय लोग आम को बड़ चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा आम कहां पाया जाता है? ज्यादातर लोगों को लगता होगा कि भारत में ही दुनिया का सबसे महंगा आम पाया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया का सबसे महंगा आम जापान में पाया जाता है। इस आम को खरीदने में बड़े से बड़े अमीरों के भी पसीन छूट जाते हैं।

Advertisment

भारत में भी इस आम का उत्पादन

हालांकि, अब इसका प्रोडक्शन भारत में भी किया जा रहा है। इस आम को जबलपुर के एक बगीचे में उगाया जा रहा है। इस आम का नाम है 'ताइयो नो तामागो' इसकी कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलो है। इस खास प्रजाती के आम को 'एग ऑफ द सन' भी कहा जाता है, जिसे जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाया जाता है। भारत में इसे जबलपुर, चरगवां रोड पर स्थित संकल्प परिहार और रानी परिहार के बगीचे में उगाया जाता है। इस दंपति के बगीचे में आम की 14 अलग-अलग किस्में उगाई जाती हैं। इनमें से कुछ पेड़ ताइयो नो तामागो के भी हैं और पिछले चार साल से इनमें फल भी लग रहे हैं।

इस आम की कीमत इतनी क्यों है

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस आम की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है, तो आपको बता दें कि इसे उगाने में बेहद ही सावधानी बरती जाती है। जापानी किसान प्रत्येक आम को एक छोटे जाल के साथ घेरते हैं, जो सूरज की रोशनी को सभी कोणों पर त्वचा को हिट करने की अनुमति देता है (यह एक समान, रूबी-लाल रंग देता है) और पेड़ से फल को नीचे गिरने नहीं देता है। जब आम पूरी तरह पककर तैयार हो जाते हैं, तो ये अपने आम ही जाल में गिरकर अटक जाते हैं, जिसे निकालकर ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है। ये आम खाने में बहुत स्वादिष्ट और रसदार होता है।

इस आम की खेती बाकी किस्मों की तरह ऐसे ही बिना सोचे-समझे नहीं की जाती है बल्कि सिर्फ ऑर्डर पर ही इनकी खेती की जाती है। इस आम की खूबी ये है कि यह आधा लाल और आधा पीला होता है। जापान में इसे गर्मी और सर्दी के बीच के मौसम में तैयार किया जाता है, इसलिए इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।

Advertisment
दुनिया का सबसे महंगा आम जापान आम एग ऑफ द सन world most expensive mango price World most expensive mango taiyo no tamago mango japan mango auction expensive mangoes in japan egg of the sun mango
Advertisment
चैनल से जुड़ें