Advertisment

World Most Expensive IceCream: क्या आप चखना चाहेंगे सबसे महंगी आइसक्रीम का स्वाद, कितनी है इसकी कीमत

एक जापानी कंपनी ने ऐसी आइस्क्रीम तैयार की जिसकी कीमत कार खरीदने जितनी हो।

author-image
Bansal News
World Most Expensive IceCream: क्या आप चखना चाहेंगे सबसे महंगी आइसक्रीम का स्वाद, कितनी है इसकी कीमत

World Most Expensive IceCream: इन दिनों गर्मी का सीजन जहां पर चल रहा है वहीं पर हर कोई आइस्क्रीम (Ice cream) का ठंडा-ठंडा स्वाद लिए बिना रह नहीं पाते वैरायटी के साथ आइस्क्रीम का मजा ले ही लेते है। लेकिन क्या आपको पता है कि, आइस्क्रीम की कीमत 100-200 से ज्यादा भी होती है। जी हां एक जापानी कंपनी ने ऐसी आइस्क्रीम तैयार की जिसकी कीमत कार खरीदने जितनी हो।

Advertisment

जानिए किस कंपनी ने किया तैयार

यहां पर इस दुनिया की सबसे महंगी आइस्क्रीम को जापान की एक कंपनी ब्रांड सेलैटो (Japanese ice cream brand Cellato) ने तैयार किया है। जिसके फ्लेवर में दुर्लभ चीजे मिली हुई है तो वहीं पर जिसकी कीमत 873,400 जापानी येन यानी लगभग 5.2 लाख रुपये है। इस आइस्क्रीम की कीमत ने इसका स्थान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है।

इस आइस्क्रीम में इटली से आने वाला दुर्लभ सफेद ट्रफल (rare white truffle) अल्‍बा डाला गया है. इसकी कीमत 2 मिलियन जापानी येन यानी लगभग 11.9 रुपये प्रति किलो है. इसके अलावा पार्मिगियानो रेजिगो और सेक ली भी मिलाया गया है. यह दोनों भी काफी महंगे मिलते हैं।

Image

जाने बनाने में कितना लगा समय

आपको बताते चले कि, आइस्क्रीम तैयार करने के लिए कंपनी ने बताया कि, वे चाहते थे कि यूरोप और जापान के दुर्लभ चीजों को मिलाकर एक लो‍कप्र‍िय फूड तैयार करें. लेकिन बनाते- बनाते इसकी कीमत इतनी ज्‍यादा हो गई। कंपनी सेलैटो ने इस आइसक्रीम को बनाने के लिए ओसाका के एक लोकप्रिय फ्यूजन रेस्तरां रिवी के प्रमुख शेफ ताडायोशी यामादा को काम पर रखा है. सेलैटो के एक प्रत‍िनिध‍ि ने बताया कि इसमे बनाने में 1.5 साल से अधिक का समय लगा।

Advertisment

इसका स्वाद है बेमिसाल

आपको बताते चले कि, इस आइस्क्रीम के तैयार होने पर सेलैटो ने जानकारी में बताया कि, कंपनी के कर्मचार‍ियों ने ही इसका स्‍वाद पहली बार चखा और इसे सर्वोत्‍तम बताया. सफेद ट्रफल की मजबूत सुगंध आपके मुंह और नाक को भर देती है. इसके बाद पार्मिगियानो रेजिगो का जटिल और फल स्वाद आता है. सेक ली शानदार स्वाद को अनुभव करता है। आगे कंपनी के प्लान की बात की जाए तो, कंपनी इसके अलावा शैम्पेन और कैवियार सहित बेहतरीन सामग्री के अन्य संयोजनों के साथ नया आइस्‍क्रीम उतारने के बारे में भी सोच रही है।

Guinness Book of World Records brand Cellato Japanese ice cream World Most Expensive IceCream
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें