Advertisment

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंडियन टीम की नई जर्सी हुई लॉन्च, किए गए हैं काफी बदलाव

World Cup 2023: ICC वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की जर्सी में बड़ा बदलाव किया गया है। कंधे पर तीन सफेद धारियों की जगह...

author-image
Bansal News
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंडियन टीम की नई जर्सी हुई लॉन्च, किए गए हैं काफी बदलाव

World Cup 2023: ICC वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की जर्सी में बड़ा बदलाव किया गया है। कंधे पर तीन सफेद धारियों की जगह भारत के तिरंगे ने ले ली है।

Advertisment

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में केवल दो सप्ताह बचे हैं, और इसी बीच टूर्नामेंट से पहले फेन्स के लिए थोड़ा मसाला जोड़ा गया है। आईसीसी ने बुधवार को वर्ल्ड कप का एंथम लॉन्च किया था। गाने का टाइटल था, 'दिल जश्न बोले'। हालांकि इसे सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन मिले थे।

इम्पॉसिबल नहीं ये सपना, 3 का ड्रीम है अपना’

इसके बाद कुछ घंटों बाद, भारत के किट पार्टनर एडिडास, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना खुद का एक गाना लेकर आए। 2 मिनट 21 सेकंड का ये गाना जिसे "इम्पॉसिबल नहीं ये सपना, 3 का ड्रीम है अपना" के टाइटल के साथ लॉन्च किया।

कपिल देव ने 1983 में भारत को अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब दिलाया और फिर एमएस धोनी ने 2011 में भारत की दूसरी वनडे वर्ल्ड कप जीत के साथ एक लंबा इंतजार खत्म किया। इस बीच, भारत ने 2007 में एक और वर्ल्ड कप जीता लेकिन वह टी20 प्रारूप में था।

Advertisment

तीसरा वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी

एडिडास के गाने में भारत के कप्तान रोहित शर्मा, सुपरस्टार विराट कोहली, उप-कप्तान हार्दिक पंड्या, युवा शुभमन गिल, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर, ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा और स्पिनर कुलदीप यादव शामिल हैं।

"1983 - चिंगारी। 2011 - महिमा।

2023 - सपना.

इम्पॉसिबल नहीं ये सपना, #3का ड्रीम है अपना,'' BCCI ने ट्वीट किया।

यहाँ देखें वीडियोpic.twitter.com/PC5cW7YhyQ

इस गाने के लॉन्च के साथ एडीडास ने इंडियन टीम की नई जर्सी को भी लॉन्च किया जो कि थोड़े बदलावों के साथ नजर आई। एडीडास के टाइटल से पता चलता है कि ये गाना तीसरे वनडे वर्ल्ड कप जीतने की भारत की खोज पर आधारित है।

Advertisment

सफेद धारियों की जगह तिरंगे की धारियाँ

हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में भारत ने जो जर्सी पहनी थी उससे हट कर एक बड़ा बदलाव हुआ है। कंधे पर तीन सफेद धारियों की जगह भारत के तिरंगे की धारियाँ दी गई हैं। वीडियो में रोहित, कोहली और अन्य लोग जो जर्सी पहने नजर आए और उनके कंधे पर नारंगी, सफेद और हरे रंग की धारियां थीं।

दो बार के वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा जो पिछले टूर्नामेंट के फाइनल को रीपीट करेंगे।

ये भी पढ़ें: 

Hindi Current Affairs MCQs: 20 सितंबर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Advertisment

MP News: कुनो नेशनल पार्क: दो क्वारंटाइन चीतें बाड़े में रिलीज, अब बढ़कर इतनी हुई संख्या

OnePlus Pad Go Launched: वनप्लस का आगामी टैबलेट भारतीय बाजार में इस दिन होगा लॉन्च, जानें इसकी कीमत

Actor Akhil Mishra Passes Away: नहीं रहे 3 इडियट्स के लाइब्रेरियन दुबे, दर्शकों के दिलों पर छोड़ गए छाप

Advertisment

Odisha News: ओडिशा की पहली महिला स्पीकर बनने जा रही हैं मंत्री प्रमिला मलिक, जानें कौन हैं प्रमिला मलिक

world cup 2023, icc world cup 2023, indian team new jersey, indian team jersey, india new jersey, adidas, adidas new jersey, indian cricket team, bcci, virat kohli, shubman gill, rohit sharma, mohammed siraj 

world cup 2023 virat kohli Shubman Gill Rohit Sharma Mohammed siraj indian team new jersey Indian Team Jersey indian cricket team india new jersey icc world cup 2023 BCCI adidas new jersey ADIDAS
Advertisment
चैनल से जुड़ें