दिल्ली।World Bicycle Day 2022 आज दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है जहां पर इस मौके पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने साइकिल रैली का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। जिस मौके पर आयोजित रैली में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, मनसुख मंडाविया और मीनाक्षी लेखी मौजूद रहे।
यहां से शुरू हुई रैली
आपको बताते चलें कि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्व साइकिल दिवस पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम राइडर साइकिल रैली शुरू की। जहां पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि, “आज दुनिया के बड़े बड़े शहरों में लोग गाड़ी छोड़कर साइकिल का रूख कर रहे हैं। लोग पर्यावरण को बचाना चाहते हैं।”
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्व साइकिल दिवस पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम राइडर साइकिल रैली शुरू की।
उन्होंने कहा, “आज दुनिया के बड़े बड़े शहरों में लोग गाड़ी छोड़कर साइकिल का रूख कर रहे हैं। लोग पर्यावरण को बचाना चाहते हैं।” pic.twitter.com/B3QZ6Pcq27
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
मंत्री रिजिजू ने कही बात
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, आज विश्व साइकिल दिवस है इसलिए हज़ारो की संख्या में लोग जुटें और साइकिल चलाया लेकिन वैसे भी लोगों को साइकिल चलाना चाहिए। मौका मिलने पर मैं भी चलाता हूं। फिट इंडिया और अपने स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना आवश्यक है। वही साथ ही मौजूद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि, विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर इस साइकिल रैली का आयोजन खेल मंत्रालय के द्वारा किया गया। साइकिल के प्रति जनता की जागरूकता बढ़ रही है। साइकिल प्रदूषण का समाधान भी है। इसलिए साइकिल चलाओ, खुश रहो।
जानें कब से मनाया जाता है दिवस
आपको बताते चलें कि, यह दिवस आमतौर पर साइकिल के प्रति जागरूकता का प्रसार का करने के लिए मनाया जाता है। जहां पर इसके इतिहास को लेकर बात करें तो, संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासभा ने 3 जून 2018 के दिन को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी और तब से हर साल इसे दुनियाभर में आज के दिन सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस दिन को मनाने का प्रस्ताव अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्जेक सिबिल्सकी ने याचिका के तौर पर दी थी।