Advertisment

World Badminton Championship 2023: प्रणय ने मेडल पक्का किया, सात्विक, चिराग क्वार्टर फाइनल में हारे

World Badminton Championship 2023: एच एस प्रणय ने विक्टर एक्सेलसेन को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराकर एक पदक पक्का कर दिया।

author-image
Bansal News
World Badminton Championship 2023: प्रणय ने मेडल पक्का किया, सात्विक, चिराग क्वार्टर फाइनल में हारे

World Badminton Championship 2023: एच एस प्रणय ने पूरी ऊर्जा झोंकते हुए पिछले दो बार के चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को 68 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराकर शुक्रवार को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत का एक पदक पक्का कर दिया।

Advertisment

प्रणय ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी को हराया

प्रणय ने इस रोमांचक मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी एक्सेलसेन को 13.21, 21.15, 21.16 से हराया। केरल के 31 वर्ष के प्रणय ने विश्व चैम्पियनशिप में भारत का सुनहरा प्रदर्शन जारी रखते हुए देश का 14वां पदक पक्का किया। वह इस सत्र में मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट जीते हैं और आस्ट्रेलिया ओपन सुपर 500 में उपविजेता रहे।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी हारी

भारत के लिये विश्व चैम्पियनशिप में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने पांच पदक जीते हैं जिनमें से 2019 में मिला स्वर्ण शामिल है। साइना नेहवाल ने एक रजत और एक कांस्य, किदाम्बी श्रीकांत ने रजत, लक्ष्य सेन, बी साइ प्रणीत और प्रकाश पादुकोण ने कांस्य पदक जीते हैं।

वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से सीधे गेम में हार गयी।

Advertisment

दुनिया की दूसरे नंबर की इस भारतीय जोड़ी ने पिछले साल इस प्रतियोगिता में अपना पहला कांस्य पदक जीता था। भारतीय जोड़ी हालांकि 11वें नंबर की स्थानीय जोड़ी के सामने अपने आक्रामक खेल का प्रदर्शन नहीं कर सकी और 48 मिनट तक चले मुकाबले को 18-21, 19-21 से हार गई।

दोनों जोड़ियों के बीच इससे पहले सात मैचों में सात्विक और चिराग की जोड़ी दो मुकाबले जीतने में सफल रही थी। दोनों जोड़ियां 2021 के बाद पहली बार एक-दूसरे के आमने सामने थी।

मैच के बारे में

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप की 2021 की कांस्य पदक विजेता डेनमार्क की जोड़ी ने मैच की शुरुआत से ही भारतीय जोड़ी को लय हासिल करने से रोके रखा। डेनमार्क की जोड़ी ने मुकाबले की शुरुआत में 5-1 की बढ़त ली। भारतीय जोड़ी ने कई मौके पर एस्ट्रूप के सर्विस पर शटल को नेट पर खेल दिया।

Advertisment

एस्ट्रूप और रासमुसेन ने अपनी बढ़त को 11-6 किया। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद वापसी करते हुए स्कोर को 15-18 कर दिया।

चिराग ने इसके बाद खराब सर्विस कर के डेनमार्क के खिलाड़ियों को चार गेम प्वाइंट दे दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने दो गेम प्वाइंट का बचाव किया लेकिन तीसरे मौके पर चूक गये। दूसरे गेम में भी एक बार फिर से ऐसी ही परिस्थितियां दिखी।

भारतीयों को वापसी का मौका नहीं दिया

सात्विक और चिराग की जोड़ी के सामने एस्ट्रूप और रासमुसेन की गति का कोई जवाब नहीं था। भारतीय जोड़ी 4-6 और इंटरवल के समय 7-11 से पिछड़ रही थी। भारतीय जोड़ी ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया। चिराग के शानदार स्मैश और सर्विस के दम पर इस जोड़ी ने 15-15 की बराबरी की।

Advertisment

एस्ट्रूप के क्रॉस पर सात्विक ने शटल को नेट पर खेल दिया जिससे डेनमार्क की जोड़ी ने बढ़त लेने के बाद अपना भारतीयों को वापसी का मौका नहीं दिया। एस्ट्रूप और रासमुसेन की जोड़ी ने दो मैच प्वाइंट हासिल किये। यह दूसरे दूसरे मैच प्वाइंट को भुनाने में सफल रही।

ये भी पढ़ें: 

Antim Panghal: विश्व चैम्पियनशिप के ट्रायल में टॉप पर रही अंतिम, दिव्या और सरिता ने की शानदार वापसी

Jaijaipur: जैजैपुर में किसकी बनेगी सरकार, बीजेपी और कांग्रेस, दोनों पार्टी चाहेंगी अपना दबदबा जमाना  

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में 634 एथलीट भेजेगा भारत, बजरंग पूनिया भी सूची में शामिल

Aaj Ka Mudda: ‘किसान’ किस-किस का! पार्टियों की किसान पर नजर, चुनाव में किसान बनेंगे गेमचेंजर

Aaj Ka Mudda: सियासत का सितंबर, मध्य प्रदेश में फिर बढ़ेगा पारा जब जारी होगी बीजेपी-कांग्रेस की सूची

World Badminton Championship 2023, badminton championship 2023, hs prannoy, satvik, chirag, pv sindhu, saina nehwal

PV Sindhu Saina Nehwal hs prannoy badminton championship 2023 chirag satvik World Badminton Championship 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें