Advertisment

World Athletics Championship 2023: नीरज चोपड़ा विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचे, डी पी मनु 81.31 तीसरे स्थान पर रहे

World Athletics Championship 2023: नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक स्पर्धा मे पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल में प्रवेश किया।

author-image
Bansal News
World Athletics Championship 2023: नीरज चोपड़ा विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचे, डी पी मनु 81.31 तीसरे स्थान पर रहे

World Athletics Championship 2023: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने विश्व चैम्पियनशिप भालाफेंक स्पर्धा में शुक्रवार को पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल में प्रवेश किया और इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिये भी क्वालीफाई कर लिया।

Advertisment

कैरियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो

तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा ने कैरियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वह क्वालीफिकेशन दौर में ग्रुप ए में थे। पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग मानक 85.50 मीटर था। क्वालीफाइंग विंडो एक जुलाई से खुली है। नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में क्वालीफाई करने के बाद आगे कोई थ्रो नहीं फेंका।

चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो 89.94 मीटर है जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था।

भारत के डी पी मनु 81.31 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें ग्रुप बी के क्वालीफिकेशन दौर का इंतजार करना होगा जिससे पता चलेगा कि वह फाइनल में पहुंचे हैं या नहीं। भारत के किशोर जेना ग्रुप बी में उतरेंगे।

Advertisment

रविवार को होने वाले आखिरी दौर के लिये ग्रुप ए और बी से टॉप 12 या 83 मीटर से ऊपर थ्रो फेंकने वाले खिलाड़ी क्वालीफाई करेंगे। क्वालीफाइंग दौर में प्रत्येक प्रतियोगी को तीन मौके मिलते है।

एक ही थ्रो में किया क्वालीफाई

जर्मनी के जूलियन वेबर 82.39 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर दूसरे स्थान पर रहे। गत चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 78.49 मीटर का थ्रो फेंककर सातवें स्थान पर रहे। कीनिया के 2015 विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक विजेता जूलियस येगो ने 78.42 मीटर का थ्रो फेंका और वह आठवें स्थान पर रहे।

चोपड़ा के प्रदर्शन ने तोक्यो ओलंपिक 2021 के उनके प्रदर्शन की याद दिला दी। उस समय भी उन्हें फाइनल के लिये क्वालीफाई करने के लिये एक ही थ्रो लगा था। उन्होंने तब 86.65 मीटर का थ्रो फेंका था। उस समय स्वत: क्वालीफाई करने का मार्क 83.50 मीटर था। बाद में उन्होंने 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता।

Advertisment

ये भी पढ़ें

CG Election 2023 के दिग्‍गज, जानिए नंदकुमार साय से जुड़ी खास बातें

PM Modi Greece Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने अज्ञात सैनिकों के मकबरे पर की श्रद्धांजलि अर्पित, जानें क्या कही बात

CG Elections 2023: कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक जारी, महंगाई से राहत पर होगा फोकस

CG Election 2023: कौन हैं टीएस सिंहदेव, यूपी में जन्‍म,मप्र में पढ़ाई और छग सियासत में दबदबा

Advertisment

CG election 2023: अंबिकापुर में इन जातियों का है दबदबा, जानिए क्‍या हैं चुनावी मुद्दे?

World Athletics Championship 2023, neeraj chopra, paris olympic 2024, dp mannu, javelin throw 

Neeraj chopra javelin throw dp mannu paris olympic 2024 World Athletics Championship 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें