Advertisment

Workout On Empty Stomach: क्या खाली पेट वर्कआउट करना सही है? जानें सच्चाई और इसके खतरे

Workout On Empty Stomach: क्या खाली पेट वर्कआउट करना सही है? जानें सच्चाई और इसके खतरे workout-on-empty-stomach-is-it-right-to-workout-on-an-empty-stomach-know-the-truth-and-its-dangers

author-image
Bansal news

Workout On Empty Stomach: कई लोग सोचते हैं कि खाली पेट वर्कआउट करने से जल्दी फैट घटता है। लेकिन क्या वाकई यह तरीका शरीर के लिए सही है? आइए जानें इसके पीछे की सच्चाई। जब पेट खाली होता है, तो शरीर मसल्स को तोड़कर एनर्जी लेने लगता है। इससे मसल्स कमजोर हो सकते हैं और ग्रोथ रुक जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्लड शुगर कम होने पर वर्कआउट करने से चक्कर आ सकते हैं। खासकर अगर आप कार्डियो या लंबी एक्सरसाइज कर रहे हों तो ये और भी खतरनाक हो सकता है। खाली पेट ज्यादा वर्कआउट करने से शरीर में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन बढ़ता है। इससे फैट बर्न होने की बजाय शरीर में फैट जमा हो सकता है। कुछ लोग सोचते हैं कि खाली पेट एक्सरसाइज से फैट तेजी से घटता है, लेकिन रिसर्च बताती है कि ये हमेशा सच नहीं होता। उल्टा, मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो सकता है। पेट खाली होने से शरीर का डाइजेशन सिस्टम अनबैलेंस हो सकता है, जिससे बाद में गैस, एसिडिटी या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर, थायरॉइड या हार्ट की समस्या वाले लोगों को खाली पेट वर्कआउट बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह उनके लिए खतरनाक हो सकता है।

Advertisment
workout for weight loss weight loss tips patla hone ke liye kya karen patla hone ke liye exercise how to lose weight fast How Can I Lose My Belly Fat exercise for weight loss Empty Stomach Workout For Weight Loss Empty Stomach Workout For Fat Loss empty stomach workout benefits Benefits of Working Out On An Empty Stomach
Advertisment
चैनल से जुड़ें