Advertisment

पत्नी के होते हुए दूसरी महिला को बीवी बनाकर घर ले आया मजदूर, प्रकरण दर्ज

author-image
Bansal News
पत्नी के होते हुए दूसरी महिला को बीवी बनाकर घर ले आया मजदूर, प्रकरण दर्ज

भोपाल। राजधानी में पहली पत्नी के होते हुए भी एक मजदूर ने दूसरी महिला से शादी कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब वह दो माह पहले दूसरी महिला से शादी करके अपने घर पहुंचा। लगभग दो माह से मजदूर और उसकी पहली पत्नी के बीच इसी बात को लेकर लडाई झगड़े होने लगे। अक्सर  घर में कलह होने लगी। तो आज पहली पत्नी ने कमला नगर थाने में जाकर पति के खिलाफ शिकायत कर दी।

Advertisment

आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा

जानकारी के मुताबिक सबरी नगर इलाके में रहने वाले मजदूर ने पत्नी के होते हुए दूसरी महिला से मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद जब पहली पत्नी विरोध करती तो वह उसके साथ मारपीट करता है। परेशान होकर पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। फिर हाल कमला नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।

मनोज मालवीय की शादी 12 साल पहले सावित्री से हुई थी

कमला नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सबरी नगर में रहने वाले अधेड़ मनोज मालवीय की शादी 12 साल पहले सावित्री से हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पिछले साल मनोज मालवीय के नजदीक संबंध एक.दूसरी महिला के साथ हो गया। इसके बाद से ही मनोज अपनी पहली पत्नी और बच्चों की अनदेखी करने लगा। सरकार के खर्च के लिए पत्नी को पैसे नहीं देता था जिस कारण घर में कलह होने लगी। 2 महीना पहले जब मजदूर दूसरी महिला को घर लेकर पहुंचा तो पत्नी ने पूछा यह कौन है तो उसने बताया कि मैंने मंदिर में शादी कर ली है अब मेरी दोस्ती पत्नी भी इसी घर में रहेगी। तब से घर में अक्सर विवाद होने लगा।

workers wife case wife registered bhopal second marriages mp news in hindi MP Breaking News latest mp news in hindi home CG Breaking News brought Breaking News bhopal second marriages bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें