Advertisment

Womens IPL: वुमेंस IPL का शेड्यूल जारी, जानें कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले

Womens IPL:  वूमेंस IPL का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले Womens IPL: Women's IPL schedule released, know when matches will be played

author-image
Bansal News
Womens IPL: वुमेंस IPL का शेड्यूल जारी, जानें कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले

Womens IPL:  जहां बीते दिन ही Womens IPL 2023 को लेकर खिलाड़ियों की निलामी हुई थी वहीं अब मैचों का शेड्यूल भी जारी हो चुका है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीज़न में कुल 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ़ खेले जाएंगे। Womens IPL का आयोजन 23 दिनों तक मुंबई में होने वाले है।

Advertisment

बता दें कि लीग की शुरुआत 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ होगी। रविवार, 5 मार्च 2023 को, WPL का पहला डबल-हेडर डे होगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। वहीं शाम के मुकाबले में यूपी वारियर्स अपना पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलेगी।

ये रहा पूरा शेड्यूल

publive-image

सारे मुकाबले मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग स्टेज का आखिरी मैच यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि एलिमिनेटर 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल की बात करें तो 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

नीलामी की बात करें तो भारत की स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि भारत और दुनिया भर के बाकी सितारों ने भी पांच फ्रेंचाइजी में से एक में जगह बनाई। ICC U19 T20 विश्व कप विजेता कप्तान को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। Womens IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स सहित पांच टीमें हिस्से ले रही है।

Advertisment
WPL 2023 Womens Premier League UP Warriorz smriti mandhana Royal Challengers Bangalore RCB mumbai indians MI gujarat giants delhi capitals ashleigh gardner
Advertisment
चैनल से जुड़ें