Advertisment

Womens Premier League: वूमेंस आईपीएल की तारीखों का ऐलान, जानिए कब से कब तक खेला जाएगा IPL

Womens Premier League: वूमेंस आईपीएल की तारीखों का ऐलान, जानिए कब से कब तक खेला जाएगा IPL Womens Premier League: Women's IPL dates announced, know from when IPL will be played

author-image
Bansal News
Womens Premier League: वूमेंस आईपीएल की तारीखों का ऐलान, जानिए कब से कब तक खेला जाएगा IPL

Womens Premier League: जिस खबर का इंतजार लाखों क्रिकेट दर्शकों का था, आखिरकार वह खत्म हो गया। यानी भारत में वूमेंस आईपीएल की शुरूआत इस साल से हो रही है। Womens Premier League का पहला सीजन 4 मार्च से शुरू होगा, जो 26 मार्च तक चलेगा। सारे मुकाबले मुंबई में ही खेले जाएंगे। सोमवार को पांच WPL फ्रेंचाइजी को ईमेल में बीसीसीआई ने पुष्टि की कि पहला सीजन पूरी तरह से मुंबई में दो स्थानों (ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम) पर आयोजित किया जाएगा।

Advertisment

बीसीसीआई के CEO हेमांग अमीन ने Womens IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में 13 फरवरी को होने की पुष्टि की है। अमीन ने कहा कि 1500 खिलाड़ियों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और अंतिम सूची इस सप्ताह के अंत में जारी की जाएगी। बता दें कि प्रत्येक टीम 15-18 खिलाड़ी खरीद सकती है। यानी अधिकतम 90 खिलाड़ियों को आईपीएल टीमों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।

Womens IPL आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के समापन के 8 दिन बाद होगा। टी20 विश्व कप 14 फरवरी से 26 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीका में खेला जाना। वहीं 4 फरवरी से महिला क्रिकेट आईपीएल शुरू हो जाएगी। बता दें कि Womens IPL के पहले सीजन में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसके लिए 25 जनवरी को बोली लगी थी। पांच फ्रेंचाइजी के नाम है- मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, अडानी ग्रुप और कैपरी ग्लोबल।

WPL auction WPL Womens Premier League Hemang Amin DY Patil Stadium Brabourne Stadium BCCI
Advertisment
चैनल से जुड़ें