Advertisment

Women's Day : भोपाल की समाज सेवी देववाणी को भोपाल रत्न

Women's Day: Bhopal Ratna to social worker Devvani of Bhopal Women's Day : भोपाल की समाज सेवी देववाणी को भोपाल रत्न

author-image
Preeti Dwivedi
Women's Day : भोपाल की समाज सेवी देववाणी को भोपाल रत्न

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस Women's Day  पर भोपाल की देववाणी को भोपाल रत्न से सम्मानित किया गया। देववाणी उर्फ ​प्रियंका राजपूत ने महिला एवं बाल उत्थान के लिए काम ​किया है। भोपाल मे बाहर से परीक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यों हेतु आने वाली ल़डकियों की रहने खाने की निशुल्क व्यवस्था करना, ब्लड हेल्पलाइन, भोजन हेल्पलाइन ,देववणी मोटिवेशन ग्रुप, दिव्यांग लोगों हेतु निशुल्क equipment उपलब्ध कराना, बच्चों को कला से जोड़ना उन्हें मंच देना, Covid_19 लॉक डाउन मे- बैड , निशुल्क भोजन, रक्त आदि की व्यवस्थाएँ करके लोगों की मदद की करने के लिए इन्हें ये पुरस्कार दिया गया है।

Advertisment

इस दिन से हुई थी सेवा की शुरुआत
प्रियंका का कहना है जब वे कक्षा 11वीं में थी तब उन्हें पहली बार एक कैंसर पीड़ित के लिए रक्त की व्यवस्था करने का मौका मिला था। वॉट्सएप पर रक्त की जरूरत का मैसेज आया था। जानकारों से रक्त दान करने की बात की गई। कई कोशिशों के बाद एक परिचित ने शाम को रक्त दान किया। उस मरीज की मदद करते सेवा की शुरुआत हो गई। धीरे—धीरे मेरा नंबर पूरे भोपाल में बंट गया। जिसके चलते एक नई टीम बन गई। जिसके बाद क्रमश: नि:शुल्क हेल्पलाइन, ब्लड हेल्पलाइन, देववाणी मोटिवेशन ग्रुप, देववाणी सहायता केंद्र, महिला एव बाल उत्थान, प्रकृति की रक्षा आदि इकाइयों की शुरुआत हुई। अब तक एक लाख से अधिक जरूरतमंदों के लिए निशुल्क भोजन एवं 15 हजार ज्यादा लोगों की रक्त की व्यवस्था कर चुके हैं। हमारा ध्यान मुख्य रूप से thelesamia एव कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की मदद करना है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें