Advertisment

Women's Asia Cup: फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को दी मात, जानें कैसा रहा खेल

author-image
Bansal News
Women's Asia Cup: फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को दी मात, जानें कैसा रहा खेल

Women's Asia Cup: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भारत ने सातवीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब जीत लिया है। शनिवार को खेले गाए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया है।

Advertisment

जानें कैसा रहा खेल

आपको बताते चलें कि, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन ही बना पाई। इनोका रनवेरा ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायवाड और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए।

मंधाना ने खेली नाबाद पारी

आपको बताते चलें कि, स्मृति मंधाना ने छक्का जमाकर टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई। मंधाना 25 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर मंधाना के साथ नाबाद रहीं। भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाते हुए टारगेट हासिल कर लिया है।

Womens Asia Cup 2022 Final Women&#39s Cricket News Women&#39s Asia Cup Final Women&#39s Asia Cup 2022 Sylhet International Cricket Stadium smriti mandhana Renuka Singh Thakur India Women vs Sri Lanka Women Final India vs Sri Lanka Harmanpreet Kaur Cricket News in Hindi cricket news
Advertisment
चैनल से जुड़ें