Advertisment

MP News: सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, 30 परसेंट पुलिस फोर्स में बेटियों की होगी अनिवार्य भर्ती

सीएम शिवराज महिला पुलिस कर्मियों को 250 स्कूटी की चाबियां सौंपेंगे। यह प्रयास राज्य में बढ़तें अपराधों पर अकुंश लगाने के लिए किया जा रहा है।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, 30 परसेंट पुलिस फोर्स में बेटियों की होगी अनिवार्य भर्ती

भोपाल। सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने तय किया कि 30 परसेंट पुलिस फोर्स में बेटियों की अनिवार्य भर्ती करूंगा। जब यह फैसला में कर रहा था तब मैंने कई पुलिस अधिकारियों को इस फैसले का विरोध करते हुए देखा वहीं गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से निरंतर सशक्त किया जा रहा है। दोपहिया वाहनों की महिला पुलिस को सौगात महिला अपराधों पर नियंत्रण में कारगर सिद्ध होगी।

Advertisment

अभिमन्यु पोस्टर पुस्तिका का किया विमोचन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत बालकों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों एवं लैंगिक समानता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान मैं हूँ अभिमन्यु पर तैयार पोस्टर पुस्तिका का विमोचन भी किया।

मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में  हुआ कार्यक्रम

महिलाओं के खिलाफ होने अत्याचारों की प्रभावी रोकथाम के लिए के लिए यह कदम उठाया गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से निरंतर सशक्त किया जा रहा है। दोपहिया वाहनों की महिला पुलिस को सौगात महिला अपराधों पर नियंत्रण में कारगर सिद्ध होगी। पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिये मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है।

महिला पुलिस कर्मियों की राह होगी आसान

बता दें कि राज्य में संचालित हो रही 950 ऊर्जा हेल्प डेस्क को इस पहल से मजबूती मिलेगी। साथ ही इससे प्रदेश की महिला पुलिस कर्मियों की राह भी आसान होगी। सीएम के कार्यक्रम शामिल महिला पुलिस कर्मियों की इस दौरान वाहन रैली भी होगी।

Advertisment

वाहन रैली विजय द्वार से शुरु होकरकंट्रोल रूम चौराहा, राजभवन तिराहा से रोशनपुरा, टीटी नगर, प्लेटिनम प्लाजा, अटल पथ, जवाहर चौक, रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, राजभवन तिराहा, पुलिस कंट्रोल रूम से होती हुई पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित विजय द्वार लाल परेड ग्राउंड के गेट से प्रवेश कर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम समाप्त होगी।

पुलिसकर्मी और स्वजनों के साथ आज भोज करेंगे सीएम

आज सीएम शिवराज सिंह चौहान सीएम हाउस में पुलिस कर्मियों के साथ भोजन करेंगे। इस भोज कार्यक्रम में 400 पुलिसकर्मी, स्वजन समेत 1500 लोग शामिल होंगे। इस दौरान सीएम हाउस में भोज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। वही इस कार्यक्रम गृह विभाग और पुलिस के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

Advertisment

MP Weather Update: 5 अगस्त से ​फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर, अभी बनी रहेगी उमस और चिपचिपी

Aaj ka Rashifal: मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के साथ होंगी ये घटनाएं, जानिए अपना आज का राशिफल

India’s Deepest River: भारत में इस की नदी की गहराई है सबसे अधिक, इस राज्य में है गहरा पांइट, जानिए इसके बारे में  

Advertisment

Manipur Video Case: महिलाओं से बर्बरता मामले में सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार ने कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

cm shivraj bhopal news MP news मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ CM शिवराज 250 स्कूटी का वितरण Distribution of 250 scooties Women Police MP महिला पुलिस मप्र
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें