Advertisment

फ्लाइट में क्रू मेम्बर्स ने महिला की कराई डिलीवरी, एयरलाइंस ने लाइफटाइम फ्री सफर का दिया तौफा

author-image
Pooja Singh
फ्लाइट में क्रू मेम्बर्स ने महिला की कराई डिलीवरी, एयरलाइंस ने लाइफटाइम फ्री सफर का दिया तौफा

नई दिल्ली: दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो एयर लाइन्स फ्लाइट में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। डिलिवरी के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। खास बात यह है कि महिला की डिलिवरी एयरलाइन्स के ट्रेंड क्रू मेम्बर्स ने करवाई।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1313889551778115586

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

फ्लाइट में बच्चे के जन्म के बाद इंडिगो (Indigo) ने उसे जिंदगीभर के लिए फ्री फ्लाइट देने का एलान किया है। मामला बुधवार शाम की है। दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में सवार एक गर्भवती महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद इंडिगो के बयान जारी कर मां और बच्ची दोनों के स्वस्थ होने की जानकारी दी।

बेंगलुरु एयरपोर्ट जोरदार स्वागत

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु (Delhi Bangalore aircraft) के लिए उड़ान भरी थी। अभी अपने गंतव्य पहुंचती ही कि, महिला को बीच में ही दर्द शुरु हुआ। इसके बाद महिला ने फ्लाइट में ही एक प्रीमैच्योर बच्चे (Premature baby) को जन्म दिया। डिलीवरी की प्रक्रिया के दौरान फ्लाइट का संचालन सामान्य था। जब फ्लाइट बैंगलुरु लैंड हुई तो एयरपोर्ट पर बच्चे का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद इंडिगो ने मां और बच्चे को बधाई देते हुए तोहफा सौंपा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें