Advertisment

Career Tips For Women: इन 5 टॉप क्षेत्रों में महिलाएं बना सकती हैं अपना शानदार करियर, जानिए पूरी डिटेल

Career Tips: अगर आप भी करियर को लेकर परेशान हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। वैसे तो करियर कि टेंशन पुरुष और महिला दोनों को होता है .

author-image
Kalpana Madhu
Career Tips For Women

Career Tips For Women

Career Tips: अगर आप भी करियर को लेकर परेशान हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। वैसे तो करियर की टेंशन पुरुष और महिला दोनों को होता है लेकिन जब बात करियर के ऑप्शन की हो तो कुछ करियर ऐसे हैं जिन्हें खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किया गया है।

Advertisment

यानी इन क्षेत्रों में महिला अपना करियर बेहतर बना सकती है और सफलता के नए आयामों को छू सकती है। ऐसा कहने का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि हम महिलाओं को कम आंकने का प्रयास कर रहे हैं या उनके लिए अवसरों को कम कर रहे हैं।

लेकिन यहां 5 करियर ऑप्शन हैं जो महिलाओं के लिए बेस्ट जॉब साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं:

ब्यूटी पार्लर

publive-image

ग्रामीण महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर एक अच्‍छा बिजनेस विकल्‍प है. गांव में शादी ब्याह, त्योहारों आदि में आज कल ब्यूटीशियन की भारी मांग है और इस प्रोफेशन में महिलाएं अच्छे पैसे कमा सकती हैं. इसके लिए आपको केवल ब्‍यूटीशियन कोर्स की जरूरत होगी.

Advertisment

फिटनेस कोच 

Diet Tips For Women Fitness

आज के समय में फिट और हेल्थी होने के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ रही है। और इसी के साथ इस क्षेत्र में करियर ऑप्शन भी बढ़ रहे हैं। अगर आप योग, एक्सरसाइज या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट हैं तो आप इस क्षेत्र में एक बेहतर करियर बना सकते हैं।

आप इस करियर की शुरूआत अपने लेवल पर कर सकते हैँ और इसे ऑनलान भी किया जा सकता है। महिलाएं इस क्षेत्र में फिटनेस इन्सट्रक्टर और योग गुरू जैसे करियर को अपना सकती है।

बुटीक पार्लर चलाने का काम

publive-image

महिलाएं अपने घर पर बुटीक भी चला सकती हैं. यहां पर वे 2 से 4 दर्जी रखकर काम करवा सकती हैं और अच्‍छा पैसा कमा सकती हैं.ये करियर उन लड़कियों के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है जो फैशन के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं।

Advertisment

टीचिंग का काम 

More male teachers than females in varsities; highest in Bihar: HRD survey

बता दें टीचिंग को हमेशा से महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट करियर के रूप में माना जाता है। ऐसा मन जाता है टीचिंग के माध्यम से महिला लोगों की जिंदगी में एक महत्वपूर्ण रोल निभा सकती है।

इंडिया के शिक्षा क्षेत्र में तेजी से विकास के साथ, पिछले एक दशक में नौकरी के अवसरों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। बीएड की डिग्री वाले लोगों के लिए। डिग्री, स्कूलों में शिक्षण कार्य अच्छा वेतन देता है।

यदि आप किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में टीचिंग का विकल्प चुनते हैं, तो आप 55 हजार से 1 लाख  प्रति माह या इससे भी अधिक कमा सकते हैं।

Advertisment

​​ह्यूमन रिसोर्स की नौकरी 

98,000+ Human Resources Woman Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock | Recruiter

​ह्यूमन रिसोर्स क्षेत्र उन लोगों के लिए अच्छा है जो कॉर्पोरेट नौकरियों में दिलचस्पी रखते हैं और लोगों को उनके मुद्दों और समस्याओं को हल करने में मदद करने की क्षमता रखते हैं। बता दें ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट महिलाओं के लिए तेजी से विकसित हो रहे करियर ऑप्शन में से एक है।

अच्छी शुरुआत के लिए आप ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में एमबीए (MBA) या पीजीडीएम (PGDM) कर सकते हैं। ह्यूमन रिसोर्स का मुख्य कार्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना और उनका साक्षात्कार करना, उन्हें काम पर रखना और प्रशिक्षित करना, नीतियां बनाना और कर्मचारियों की देखभाल करना है।

एक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर के रूप में शुरूआती तौर पर महिलाएं 2.95 लाख रुपए प्रति वर्ष कमा सकती हैं। यह अनुभव और संस्था के मुताबिक बढ़ता रहता है।

ये भी पढ़ें: IRCTC International Tour Packages: सिंगापुर-मलेशिया का सबसे सस्ता ट्रिप, पैकेज में रहने से लेकर खाने-पीने तक की सारी सुविधाएँ

Career Tips For Women
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें