Advertisment

पाकिस्तान से भारत लौटी महिला, 18 सालों से जेल में थी बंद

पाकिस्तान से भारत लौटी महिला, 18 सालों से जेल में थी बंद

author-image
News Bansal
पाकिस्तान से भारत लौटी महिला, 18 सालों से जेल में थी बंद

पाकिस्तान अपने पति के रिश्तेदारों से मिलने गई 65 वर्षीय हसीना बेगम करीब 18 साल तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। बीते दिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद में उनकी वापसी हुई, परिवारवालों के अलावा पुलिस अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया। वापस वतन लौटने के बाद उन्होंने कहा कि 'अपने देश और घर लौटकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। पिछले कई सालों से वे तकलीफ में थीं, लेकिन अब जाकर उन्हें सुकून मिला है।'

Advertisment

करीब 18 साल तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहने वाली 65 वर्षीय हसीना बेगम भारत वापस आ गई हैं। पाकिस्तान में हसीना अपने पति के रिश्तेदारों से मिलने के लिए पाकिस्तान गई थीं, लेकिन वहां जाकर उनका पासपोर्ट ही गुम हो गया था। जिसके बाद उन्हें जेल में डाल दिया गया। जिसके बाद हसीना बेगम के परिजनों ने औरंगाबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, हसीना बेगम की शादी उत्तरप्रदेश के सहारनपुर निवासी दिलशाद अहमद सु हुई थी। पाकिस्तान में उनके कुछ रिश्तेदार रहते हैं जिनसे मिलने वे लाहौर गई थीं। हसीना बेगम का मामला अदालत में भी चला था, जिसमें उन्होंने अपने हालातों के बारे में जानकारी दी थी। मामला चलने के बाद अंततः पिथले हफ्ते लंबी मशक्कत के बाद हसीना बेगम को छोड़ा गया और 26 जनवरी के मौके पर वे अपने पति व परिवार से मिल पाई।

women return india return prison passport Pakistan lahore jail india haseena begum bansal news bhopal Bansal News aurangabad 18years
Advertisment
चैनल से जुड़ें