/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Woman-Made-Bhagwan-Nominee.webp)
Woman Made Bhagwan Nominee
Woman Made Bhagwan Nominee: मध्य प्रदेश के संभाग ग्वालियर से भक्त और भगवान की एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। आपको बता दें कि ये भगवान से भक्ति का एक बेहद ही अनोखा मामला है।
ग्वालियर शहर में रहने वाली माधुरी सक्सेना नाम की एक महिला ने अपनी बीमा पालिसी में नॉमिनी किसी परिवार वाले या माता-पिता, बेटे-बेटी या अन्य किसी रिश्तेदार को नहीं बनाया। बल्कि माधुरी ने अचलेश्वर महादेव ग्वालियर को ही अपना नॉमिनी बनाया।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-30-at-3.16.33-PM-1-193x300.jpeg)
जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले की जानकारी तब मिली जब जब माधुरी के निधन (मृत्यु) के 2 साल बाद उसकी बीमा सलाहकार सुषमा बंसल पॉलिसी की जानकारी देने अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इसके बाद ये पूरी घटना शहर और प्रदेश वासियों के सामने आई है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-30-at-3.16.32-PM-179x300.jpeg)
19 मार्च 2022 को हुआ था निधन
ग्वालियर के गोठ लोहिया बाजार में रहने वाली माधुरी सक्सेना का 19 मार्च 2022 को निधन हो चुका है। उन्होंने अपने निधन से करीब 5 साल पहले 28 मार्च 2017 को बीमा सलाहकार सुषमा बंसल की मदद से बीमा पॉलिसी ली थी।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-30-at-3.16.33-PM-300x221.jpeg)
इस पॉलिसी में माधुरी ने ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव को नॉमिनी बनाया था। महिला ने ऐसा इसलिए भी किया क्योंकि, उसकी कोई संतान नहीं थी और वो अचलेश्वर महादेव की परम भक्त थी इस कारण से ही महिला ने नॉमिनी में किसी रिश्तेदार को नॉमिनी ना बनाते हुए भगवान शिव को ही नॉमिनी बना दिया।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-30-at-3.16.32-PM-1-207x300.jpeg)
मंदिर न्यास को दी बीमा राशि
आपको बता दें कि अचलेश्वर महादेव मंदिर का संचालन अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास करती है। माधुरी के निधन के बाद उनकी बीमा राशि 7 लाख 42 हज़ार 982 रूपए न्यास के खाते में जमा हो गए हैं।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1829450583876473150
माधुरी की बीमा सलाहकार सुषमा बंसल मंदिर न्यास के अध्यक्ष एन.के मोदी से दिल्ली से ग्वालियर आकर मुलाकात की और उन्होंने माधुरी सक्सेना की पालिसी में भगवान अचलनाथ के नामिनी होने की जानकारी देते हुए पालिसी के कागजात भी न्यास को सौंप दिए हैं।
न्यास ने इस राशि बीमा कंपनी के सामने क्लेम कर ली है। उन्होंने ये भी कहा कि राशि से वो माधुरी सक्सेना की स्मृति में कोई स्थाई चीज बनवा देंगे।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बन सकते हैं नए जिले और तहसील: अगली कैबिनेट बैठक में सरकार ले सकती है कई फैसले, जानें डिटेल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें