Advertisment

Breaking News: वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के 45 मिनट बाद महिला की मौत, बेटे ने लगाए लापरवाही के आरोप

Breaking News: वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के 45 मिनट बाद महिला की मौत, बेटे ने लगाए लापरवाही के आरोप Woman got second dose of vaccine and died within 45 minutes, son alleges negligence

author-image
Bansal News
Breaking News: वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के 45 मिनट बाद महिला की मौत, बेटे ने लगाए लापरवाही के आरोप

गुना। प्रदेश में कोरोना वैक्सिनेशन तेजी से चल रहा है। रोजाना हजारों लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं प्रदेश के गुना जिले में एक महिला की वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के 45 मिनट बाद मौत हो गई। महिला उसके बेटे को रास्ते में बदहवास हालत में मिली। महिला को पहले वैक्सिनेशन सेंटर ले जाया गया, जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के बेटे ने वैक्सिनेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। दरअसल गुना शहर की नजूल कॉलोनी में रहने वाली 83 वर्ष की महिला सोमवार सुबह 11:30 से 11:45 के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा धाकड़ के साथ वैक्सिनेशन सेंटर पर पहुंची थी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा ने ही महिला का अपने मोबाइल से वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन किया था।

Advertisment

रास्ते में छोड़कर भागी कार्यकर्ता
इसके बाद सीमा के साथ महिला शांतिबाई को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंची थी। यहां नर्स रीमा द्वारा सुबह 11:56 पर शांतिबाई को कोवीशील्ड का दूसरा डोज लगाया गया। वैक्सीन लगवाने के बाद महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ अपने घर की तरफ वापस आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला की तबियत बिगड़ने के बाद कार्यकर्ता उसे रास्ते में ही छोड़कर चली गई। वहीं महिला का बेटा अस्पताल की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान उसे अपनी मां रास्ते में बदहवास हालात में मिली। इसके बाद महिला को वैक्सिनेशन सेंटर ले जाया गया। जहां से महिला को जिला अस्पताल में रवाना कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला के बेटे ने वैक्सिनेशन में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं मामला प्रशासन में आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टर्स की कमेटी बना दी गई है। साथ ही महिला के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

corona vaccine Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार madhya pradesh news in hindi Latest Madhya Pradesh News in Hindi Madhya Pradesh Hindi Samachar corona vaccine ke baad mahila ki maut guna mahila guna mahila ki maut mahila ki maut vaccine ke bad mahila ki maut vaccine lagwane ke baad mahila ki maut
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें