Advertisment

छत्‍तीसगढ़ में फर्जी अंकसूची पर नौकरी: डुप्‍लीकेट मार्कशीट से महिला ने पाई नौकरी, 8 साल की फरारी के बाद अब अरेस्‍ट

CG Govt Job Fake Marksheet: छत्‍तीसगढ़ में फर्जी अंकसूची पर नौकरी, डुप्‍लीकेट मार्कशीट से महिला ने पाई नौकरी, 8 साल की फरारी के बाद अब अरेस्‍ट

author-image
Sanjeet Kumar
CG Govt Job Fake Marksheet

CG Govt Job Fake Marksheet

CG Govt Job Fake Marksheet: छत्‍तीसगढ़ रायपुर में फर्जी मार्कशीट से सरकारी नौकरी पाने वाली महिला पकड़ा गई है। इसका खुलासा होने के बाद रायपुर के गोलबाजार थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद से महिला फरार चल रही थी। मामले में पुलिस ने 8 साल बाद महिला को अरेस्‍ट किया है।

Advertisment

जानकारी के अनुसार फर्जी अंकसूची के माध्‍यम (CG Govt Job Fake Marksheet) से ग्रंथपाल के पद पर अनुसुइया पटेल नौकरी कर रही थी। महिला के पकड़े जाने के बाद वह फरार हो गई। पिछले 8 सालों से फरार महिला कर्मचारी अनुसुइया पटेल को अरेस्‍ट कर लिया है।

फर्जी अंकसूची से पाया था ग्रंथपाल का पद

महिला ने फर्जी B.Lib की मार्कशीट (CG Govt Job Fake Marksheet) के माध्‍यम से ग्रंथपाल के पद पर नौकरी ली थी। इसकी शिकायत 12 फरवरी 2017 को की गई थी। इस पर थाना गोलबाजार में अनुसुइया पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से महिला फरार चल रही थी।

ये खबर भी पढ़ें: सीजी रायपुर दामाखेड़ा आश्रम विवाद: पटाखा फोड़ने का बढ़ा विवाद, प्रदेश से जुटे कबीर पंथी, सुरक्षा में 800 जवान तैनात

Advertisment

महिला को पकड़ने गठिन की टीम

पिछले 8 सालों से फरार चल रही महिला को अरेस्‍ट करने के लिए एसपी के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में पतासाजी के लिए रवाना किया गया। टीम ने आरोपी महिला की खोजबीन की।

इसी बीच 4 नवंबर 2024 को आरोपी अनुसुइया पटेल पति भूपत पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी तेंदुआ, थाना देवरबीजा, जिला बेमेतरा को अरेस्‍ट किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बलरामपुर कस्‍टोडियल डेथ केस: झारखंड में मिली मृतक युवक की लापता पत्‍नी की लाश, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

Advertisment
Woman fake job raipur police raipur news raipur crime police arrested hindi news chhattisgarh news cg politics news CG Politics CG news CG Govt Job Fake Marksheet Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें