Advertisment

Breaking News: दमोह के अस्पताल में महिला ने दिया 3 बच्चियों को जन्म, हैरत में रह गया अस्पताल का स्टाफ

Breaking News: दमोह के अस्पताल में महिला ने दिया 3 बच्चियों को जन्म, हैरत में रह गया अस्पताल का स्टाफ Woman gave birth to 3 girls in Damoh hospital, was surprised hospital staff

author-image
Bansal News
Breaking News: दमोह के अस्पताल में महिला ने दिया 3 बच्चियों को जन्म, हैरत में रह गया अस्पताल का स्टाफ

दमोह। अभी तक आपने जुड़वा बच्चा बच्चों का जन्म तो सुना होगा। लेकिन मप्र के दमोह जिले में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है। दमोह जिले के हटा सिविल अस्पताल में एक 28 वर्षीय महिला ने तीन बच्चियों को जन्म दिया है। सभी बच्चे का जन्म लेने का अंतराल दो से पांच मिनट था। तीनों बच्चे और महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं। हटा सिविल अस्पताल के चिकित्सक से लेकर स्वास्थ्य कर्मी और नर्स भी यह देखकर काफी हैरान हैं।

Advertisment

इस महिला ने पहले भी एक बच्ची को जन्म दिया था। डॉक्टर सौरभ जैन ने कहा है कि जच्चा और बताया कि दोनों सुरक्षित हैं। बच्चों का जन्म साधारण प्रक्रिया में हुआ। ग्रामीण इलाकों में अपनी तरह का यह पहला मामला है, जब किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। दरअसल कनकपुरा गांव निवासी आरती पति द्वारका यादव ने 2 वर्ष पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। उसके बाद प्रसव होने में कुछ मुश्किलें आ रही थीं।

जन्म के बाद चौंका स्टाफ
प्रसव पीड़ा होने पर आरती को सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां आरती ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है। आरती के पति द्वारका ने बताया ईश्वर ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। इसके पहले भी एक लड़की ने जन्म लिया जो अब 2 वर्ष की है और अब तीन बच्चियों के जन्म से परिवार में खुशी की लहर है।

वही डॉक्टर के अनुसार बच्चे का समान्य बजन दो किलो 500 ग्राम होना चाहिए। जिसमें आरती का एक बच्चा 1 किलो 800 ग्राम का है। दूसरा 1 किलो 500 ग्राम और तीसरा बच्चा 1 किलो 600 ग्राम का है। डिलेवरी के कुछ घंटो बाद महिला अपने गांव चली गई। हालांकि बच्चीयों का 0 डोज टीकाकरण करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के पति से संपर्क में बनी हुई है।

Advertisment
damoh news MADHYA PRADESH HINDI NEWS Tidwa kids Tidwa kids birth in Damoh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें