Advertisment

Khargon: महिला ने दो बच्चों समेत खाया जहर, महिला की मौत, बच्चों की हालत गंभीर

Khargon: महिला ने दो बच्चों समेत खाया जहर, महिला की मौत, बच्चों की हालत गंभीर woman-ate-poison-with-two-children-woman-died-children-serious

author-image
Bansal News
Khargon: महिला ने दो बच्चों समेत खाया जहर, महिला की मौत, बच्चों की हालत गंभीर

खरगौन। प्रदेश के खरगौन जिले में गुरुवार को देर रात एक महिला ने अपने दो बच्चों सहित जहर खा लिया। जहर खाने से महिला की मौत हो गई। वहीं दोनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक महिला के इस कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों बच्चों को खरगौन से एमवाई अस्पताल रैफर किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहै है और हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला खरगौन में अपने परिवार के सात रहती थी।

Advertisment

पड़ोस में मचा हड़कंप 
गुरुवार रात में महिला ने अपने बच्चे 7 साल के गणेश और 1 साल के आशीष को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया। इसके बाद वहां पड़ोस में हड़कंप मच गया। जैसे ही मामले की जानकारी मिली कुछ पड़ोसी महिला को बच्चों समेत खरगौन के अस्पताल में ले गए। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एमवाई अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि महिला के जहर खाने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

woman ate poision police mahila ne khaya jahar ma ne khaya jahar khargon me bachho ko khilaya jahar khargon district khargon jahar CG Breaking News Bhopal breaking news bansalnews Bansal News MP CG bhopal Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal mp bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें