Advertisment

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 की कामयाबी से रक्षा तथा वैमानिकी क्षेत्र के शेयरों में तेजी जारी

नई  दिल्ली। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद विमान प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी रही।

author-image
Bansal news
Stock Market Update: 428 अंक के साथ ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, चार दिन से जारी रही गिरावट

नई  दिल्ली। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद विमान प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के शेयरों में बृहस्पतिवार को भी तेजी रही। चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिग’ करने में सफल रहा।

Advertisment

सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स में  उछाल

चंद्रयान मिशन को लेकर शेयर बाजार में भी गहमागहमी देखी गई और विमान, अंतरिक्ष एवं रक्षा क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के प्रति निवेशकों का उत्साह देखने को मिला। इनमें चंद्रयान-3 अभियान में 200 से भी अधिक कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाली कंपनी सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स भी शामिल है।

सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर बृहस्पिवार को 19.69 प्रतिशत तक उछल गया जबकि पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर में 17.30 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसी तरह एमटीएआर टेक्नोलॉजीज में 10.32 प्रतिशत और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर में 2.69 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी में  वृद्धि 

रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी भारत फोर्ज का शेयर 1.63 प्रतिशत, अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स में 2.63 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो में 1.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई। शुरुआती कारोबार में अधिकतर कंपनियों के शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। रक्षा तथा वैमानिकी क्षेत्र के शेयरों में बुधवार को भी उछाल आया था।

Advertisment

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा कि चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग का भारतीय बाजार पर सकारात्मक असर दिखा।

ये भी पढ़ें:

Space economy ISRO Next Mission ISRO Aditya 1 mission ISRO Chandrayaan-3 mission Chandrayaan-3
Advertisment
चैनल से जुड़ें