/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Google-Doodle-2.jpg)
Google Doodle: सर्च इंजन Google अक्सर किसी खास दिन को अपने Doodle के माध्यम से सेलिब्रेट करता है। विंटर सीजन (Winter Season) को लेकर भी गूगल ने एक ऐसा ही डूडल बनाया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गूगल ने इस खास डूडल को क्यों बनाया है। तो चलिए जानते हैं।
गूगल इसका जश्न मना रहा है
दरअसल, गूगल इस वर्ष की सबसे लंबी रात का जश्न मना रहा है। आज का दिन यानी 21 दिसंबर Winter Solstice को मार्क करता है। जिसे December solstics भी कहा जाता है। ये तब होता है जब सूर्य मकर रेखा पृथ्वी के सबसे पास होती है।
https://twitter.com/GoogleDoodles/status/1473156302071377920
गर्मियों में होता है Summer Solstice
बतादें कि जिस तरह Winter Solstice सर्दियों में होता है ठीक उसी तरह गर्मियों में Summer Solstice भी होता है। यह जून की 21 तारीख के आस-पास आता है। इस दिन, दिन सबसे लंबा होता है और रात सबसे छोटी होती है।
कई देश इस दिन को मानते हैं
वहीं Winter Solstice की बात करें तो इस दिन, दिन छोटा होता है और रात साल की सबसे लंबी रात होती है। यह हर साल दिसंबर में 21 और 22 तारीख के बीच होता है। कई देश इस दिन को मानते हैं। जिसमें अमेरिका, भारत, ब्रिटेन,चीन, रूस और कनाडा आदि शामिल हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें