/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/ािीनुव-ु.jpg)
Aaj Ka Mudda: चुनावी समर में कांग्रेस ने भी हिंदुत्व कार्ड खेलना शुरू कर दिया है। MP कांग्रेस 'भगवा अवतार' में नजर आने लगी है। इतना ही नहीं कांग्रेस अब धर्म रक्षा यात्रा निकालने जा रही है यानी कहीं ना कहीं कांग्रेस हिंदुत्व की राह पर ही आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें… “द केरला स्टोरी” फिल्म देखने पहुंचे युवक को कुछ लोगों ने घेरकर पीटा
कांग्रेस हुई भगवामय
चुनावी समर को देखते हुए कांग्रेस भगवामय हो गई है। कांग्रेस भगवा रंग में खुद को पूरी तरह रंगती जा रही है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने धर्म संवाद कार्यक्रम किया था और अब काग्रेस धर्म रक्षा यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा में कांग्रेस झंड़े के साथ भगवा झंड़ा भी नजर आएगा। 13 मई को इंदौर में बड़ा कार्यक्रम होगा। यानी 2023 के रण को जीतने कांग्रेस हिंदुत्व के रथ पर सवार हो गई है। कांग्रेस की कोशिश हिंदुत्व कार्ड के जरिए बीजेपी को टक्कर देने की भी है।
बीजेपी ने साधा निशाना
कांग्रेस के तेवर और तरीका तो यही इशारा कर रहा है कि, धर्म रक्षा यात्रा के सहारे छवि बनाने की कोशिश वो कर रही है। लेकिन बीजेपी, कांग्रेस के हिंदुत्व को अलग नजरिए से देख रही है। बीजेपी तो कांग्रेस के इस भगवा अवतार को चुनावी बता रही है।
यह भी पढ़ें… Adah Sharma: शिव तांडव का पाठ करती नजर आई एक्ट्रेस अदा शर्मा, देखें वीडियो
चुनाव में छवि का ही सारा खेल है। कांग्रेस भी हिंदुत्व के सहारे अपनी छवि को बेहतर बनाना चाहती है। लेकिन जानकारों का मानना है कि, हिंदुत्व की पिच पर बीजेपी की बैटिंग शुरु से ही कांग्रेस से मजबूत रही और जब जब कांग्रेस ने हिंदुत्व पर बीजेपी से लीड लेने की कोशिश की। तब तब उसकी स्ट्रैटेजी कांग्रेस पर ही भारी पड़ी। हालांकि, इस बार हिंदुत्व कार्ड। कांग्रेस को चुनावी दरिया पार करा पाएगा। ये देखना दिलचस्प होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें