Advertisment

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी- 3 में नजर आएंगी श्री देवी की बेटी? 21 जून से शुरू हो रहा शो

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) जल्द ही शुरू होने वाला है। ये 21 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगा।

author-image
Ujjwal Rai
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी- 3 में नजर आएंगी श्री देवी की बेटी? 21 जून से शुरू हो रहा शो

हाइलाइट्स

  • 21 जून से शुरू हो रहा बिग बॉस ओटीटी 3
  • अनिल कपूर करेंगे शो होस्ट
  • श्री देवी की बेटी आ सकती हैं नजर
Advertisment

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) जल्द ही शुरू होने वाला है। ये 21 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगा। इस दौरान फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस शो में कौन-कौन हिस्सा लेने वाला है।

इस सीजन (Bigg Boss OTT 3) में सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट रहने वाले हैं। इसी बीच शो के कंटेस्टेंट को लेकर एक के बाद एक नाम सामने आते जा रहे हैं। इसी बीच एक बड़ा नाम सामने आया है। इसमें दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हिस्सा लेने वाली हैं।

कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगी श्री देवी की बेटी

जानकारी के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी के सीजन 3 में श्रीदेवी की बेटी कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ सकती हैं। आप सोच रहे होंगे श्री देवी की बेटी जाह्नवी या खुशी कपूर इस शो का हिस्सा होने वाली हैं।

Advertisment

publive-image

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) जाह्नवी या खुशी कपूर नहीं, बल्कि श्री देवी की सौतेली बेटी हिस्सा लेने जा रहीं हैं। दरअसल, हम श्रीदेवी की सौतेली बेटी यानी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की बात कर रहे हैं।

publive-image

हालांकि, इसे लेकर अंशुला कपूर की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

2012 में अंशुला की मां ने कहा था दुनिया को अलविदा

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने साल 2012 में अपनी मां मोनी शौरी को खो दिया था। जिसे लेकर हाल ही में अशुंला ने अपना दर्द बयां करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था।

Advertisment

ये कंटेस्टेंस हो सकते हैं शो का हिस्सा

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में पूर्व टेम्पटेशन आइलैंड कपल निखिल और चेष्टा, रैपर आरसीआर, इंस्टाग्राम इंफ्यूएंसर अरमान मलिक, तनुश्री दत्ता, अहाना देओल, त्रिशाला दत्त, भव्य गांधी और एक्ट्रेस दलजीत कौर नजर आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें...Sonakshi Sinha Wedding: इस एक्टर के साथ शादी रचाने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा, शिल्पा सेट्टी के रेस्त्रां में होंगे फंक्शन

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें