/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/BIGG-BOSS-OTT-1-1.webp)
हाइलाइट्स
21 जून से शुरू हो रहा बिग- बॉस 3
इस बार शो में अलाउड हो सकता है मोबाइल फोन
जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया हो सकते हैं शो का हिस्सा
Bigg Boss OTT 3: बिग-बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो कल यानी 21 जून से शुरू होने वाला है।
इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे।इसी बीच शो को लेकर एक और खबर सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार शो में कंटेस्टेंट मोबाइल फोन लेकर जा सकते हैं।
अगर ऐसा होता है, तो बिग-बॉस (Bigg Boss OTT 3) की हिस्ट्री में पहली बार ऐसा होगा।
दरअसल, शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मुन्नवर फारूकी अनिल कपूर से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, शो की स्ट्रीमिंग से पहले बुधवार को मीडिया के लिए होस्ट अनिल कपूर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुन्नवर फारूकी ने अनिल कपूर से एक सवाल पूछा, जिसके जवाब ने फैंस के अंदर शो को लेकर दिलचस्पी पैदा कर दी है।
शो में मोबाइल फोन अलाउड?
https://twitter.com/Sunil_Merta2311/status/1803671630339825890
मुनव्वर ने शो (Bigg Boss OTT 3) के नए होस्ट अनिल से पूछा कि, शो की टैगलाइन है 'करते हैं न कुछ अलग', तो शो में क्या अलग देखने को मिलेगा और क्या लोगों को मोबाइल फोन ले जाना अलाउड होगा? इस के जवाब में अनिल कपूर ने कहा कि- 'कुछ भी हो सकता है।'
दीपक चौरसियां होंगे शो का हिस्सा!
बिग-बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में सबसे पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, ये सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकीं वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित हैं।
इनके अलावा कई और नाम भी सामने आए हैं, जो शो का हिस्सा होने वाले हैं। इसमें एक्टर सई केतन राव, एक्टर और मॉडल पॉलमी पोलो दास, टिकटॉक कंटेंट क्रिएटर और मॉडल सना सुल्तान, इन्फ्लूएंसर शिवानी कुमारी, सिंगर और रैपर नेजी, इन्फ्लूएंसर विशाल पांडे, रेसलर नीरज गोयत, जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया, एक्ट्रेस चेष्ठा भगत, निखिल मेहता और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खाटवानी शो (Bigg Boss OTT 3) का हिस्सा बन सकती हैं।
ये भी पढ़ें...NEET UG Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले में लालू यादव के परिवार पर उठी उंगली, डिप्टी सीएम ने जांच के दिए आदेश
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें