Advertisment

आज का मुद्दा: चुनावी साल में हिंदुत्व बनाम सनातन ! सनातन के सहारे चुनाव में आगे बढ़ेगी कांग्रेस?

हिंदुत्व बनाम सनातन। विधानसभा चुनाव से पहले ये तस्वीर मध्यप्रदेश में बनती दिख रही है। कांग्रेस चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे का जवाब...

author-image
Bansal News
आज का मुद्दा: चुनावी साल में हिंदुत्व बनाम सनातन ! सनातन के सहारे चुनाव में आगे बढ़ेगी कांग्रेस?

Aaj Ka Mudda: हिंदुत्व बनाम सनातन। विधानसभा चुनाव से पहले ये तस्वीर मध्यप्रदेश में बनती दिख रही है। कांग्रेस चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे का जवाब सनातन से देने की कोशिश करेगी। दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व और सनातन के बीच का अंतर जिस तरह से समझाया उससे भी यही लग रहा है।

Advertisment

यह भी पढें… Raghav- Parineeti: जानिए कितनी है राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संपत्ति

सनातन और हिंदुत्व को समझाते दिखे दिग्विजय सिंह

एक बार फिर दिग्विजय सिंह हिंदुत्व को लेकर मुखर दिख रहे हैं। जिस लहजे में उन्होंने सनातन और हिंदुत्व को समझाया है, उसने प्रदेश की सियासत का पारा भी चढ़ा दिया है। अब उनके बयान के मायने भी निकाले जा रहे हैं। क्या कांग्रेस हिंदुत्व के जवाब में सनातन को आगे बढ़ाना चाह रही है। सनातन के जरिए कांग्रेस को हिंदुत्व की वो काट मिल गई है जिसके सहारे वो 2023 में बीजेपी को टक्कर दे सकें। अब दिग्विजय सिंह के बयानों से तो यही झलक रहा है।

हिंदुत्व और दिग्विजय का उसपर बयान मानों बीजेपी को बैठे-बिठाए वो बहाना देना है जिसके जरिए वो दिग्विजय को घेर सकें। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। बीजेपी के लिए पंचिंग बैग की तरह दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व पर बोला तो बीजेपी ने भी दिग्विजय को आड़े हाथ ले लिया।

Advertisment

ऐसा नहीं है कि, दिग्विजय सिंह ने पहली बार हिंदुत्व को लेकर कुछ कहा हो। ना ही वो पहले नेता है जिन्होंने हिंदुत्व की परिभाषा को अपने हिसाब से समझाने की कोशिश की है। राहुल गांधी भी हिदू धर्म और हिंदुत्व के बीच के अंतर को समझाते हुए नजर आ चुके हैं। उस वक्त भी देशभर में कुछ इसी तरह का सियासी हो-हल्ला मचा था। अब एमपी में भी सियासत की वही तस्वीर उभरती दिख रही है लेकिन एमपी चुनाव से पहले दिग्विजय की हिंदुत्व और सनातन की परिभाषा। लोगों को कहां तक समझ आती है.. ये भी जल्द पता चल जाएगा।

यह भी पढें…  Karnataka New CM: जल्द मिलेगा कर्नाटक को नया सीएम, कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर टिकी निगाहें

आज का मुद्दा AAJ KA MUDDA
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें