Advertisment

Delhi: 'प्रगति मैदान पर करेंगे कब्जा, भारतीय झंडे को नीचे गिरा देंगे', मिला धमकी भरा ऑडियो

Delhi: 'प्रगति मैदान पर करेंगे कब्जा, भारतीय झंडे को नीचे गिरा देंगे', मिला धमकी भरा ऑडियो Delhi: 'Will capture Pragati Maidan, will pull down the Indian flag', received threatening audio

author-image
Bansal News
Delhi: 'प्रगति मैदान पर करेंगे कब्जा, भारतीय झंडे को नीचे गिरा देंगे', मिला धमकी भरा ऑडियो

Delhi: जहां एक ओर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई कंपनियां लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर खालिस्तानी समर्थक की ओर धमकी भरा ऑडियो मिला है। एक यात्री को मिले ऑडियो में कहा गया कि वे लोग (खालिस्तानी समर्थक) प्रगति मैदान को टेकओवर कर लेंगे और भारत के झंडे को नीचे गिरा देंगे।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, एक यात्री के पास भेजे गए धमकी भरे ऑडियो खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के बारे में बात की गई। वहीं मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस के IGI एयरपोर्ट थाने में IPC की धारा 153, 153-A और 505 के तहत FIR दर्ज कराई गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है।

[caption id="attachment_203381" align="alignnone" width="1364"]publive-image Pragati Maidan[/caption]

सितंबर में होना है G-20

बता दें कि साल 2023 के लिए भारत G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जिसके तहत देश के कई हिस्सों में G-20 की बैठकें हो रही है। इसी क्रम में सितंबर महीने में दिल्ली के प्रगति मैदान में G-20 का आयोजन होना है। ऐसे में इस कार्यक्रम से पहले धमकी भरे ऑडियो ने पुलिस की नींद तोड़ दी है।

Advertisment

बता दें कि जब से पंजाब पुलिस खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके संगठन पंजाब दे के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है तभी से विदेशों में मौजूद खालिस्तानी समर्थक तिलमिलाए हुए है। 19 मार्च को ही खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग पर भारत का झंडा हटाकर खालिस्तानी झंडा लगा दिया था। हालांकि थोड़ी ही देर में भारत का झंडा एक बार फिर से लहराने लगा था। वहीं अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में स्थित भारतीय कॉन्सलेट के सामने भी खालिस्तानी झंडे लहराए गए थे।

delhi police दिल्ली पुलिस indian flag Pragati Maidan Delhi Khalistani flag Khalistani supporter pragati maidan खालिस्तानी झंडा खालिस्तानी समर्थक प्रगति मैदान प्रगति मैदान दिल्ली भारतीय झंडा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें