/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Wikipedia.jpg)
Wikipedia: इंटरनेट पर आप किसी भी सर्च इंजन के माध्यम से जानकारी एकत्रित करने की कोशिश करें आपको विकिपीडिया (Wikipedia) की लिंक जरूर दिखेगी। लोग वर्तमान समय में जानकारी के लिए विकिपीडिया पर भरोसा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शरूआत कैसे हुई थी। ज्यादातर लोग इस चीज के बारे में नहीं जानते होंगे।
दुनिया की टॉप वेबसाइटों में से एक है
बता दें कि, विकिपीडिया दुनिया की टॉप वेबसाइटों में से एक है। इसकी शुरूआत आज ही के दिन 15 जनवरी 2001 को जिमी वेल्स (Jimmy Wales) और लैरी सैंगर (Larry Sanger) ने की थी। आप इस वेबसाइट पर सर्च रिजल्ट देखने के साथ-साथ टॉपिक के बारे में कॉन्टेंट एडिट भी कर सकते हैं। इस काम को तकनीक की भाषा में
क्राउड सोर्सिंग कहते हैं।
मालूम हो कि शुरूआत में विकिपीडिया को केवल इंग्लिश लैंग्वेज में ही तैयार किया गया था। लेकिन आज के समय में यह 300 से ज्यादा भाषाओं में अवेलेबल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक विकिपीडिया पर करीब 5.5 करोड़ से ज्यादा आर्टिकल मौजूद है। इस प्लेटफॉर्म पर हर महीने 2 अरब से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स आते हैं।
इस नाम से हुई थी इसकी शुरूआत
इसकी शुरूआत जिमी और वेल्स ने न्यूपीडिया के नाम से की थी। पहले एक्सपर्ट आर्टिकल को रिव्यू करते थे और बाद में उसे पब्लिश कर दिया जाता था। हालांकि बाद में इसका नाम विकिपीडिया कर दिया गया और इस नाम से लॉन्च होने के बाद इसमें यूजर्स को भी एडिट करने की परमिशन दे दी गई। हालांकि, किसी भी व्यक्ति द्वारा एडिट करने की वजह से इसके कॉन्टेंट पर विश्वास कम हो गया है।
इस लिए लोग पसंद करते हैं
विकिपीडिया पर किसी एक इंसान का काम नहीं है, बल्कि दुनिया के सभी कोने से लोग इससे जुड़े हुए हैं और अपना ज्ञान इसमें सम्मिलित करते हैं। अगर आप भी इस वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हैं तो आप भी इसमें आर्टिकल लिख सकते हैं और उसे पब्लिश कर सकते हैं। इस्तेमाल में इतना आसान होने के कारण ही लोग इसे इतना पसंद करते हैं।
विकिपीडिया की कमाई
विकिपीडिया की कमाई दान या यूजर्स द्वारा दिए गए पैसों से हो सकती है। वेबसाइट की बात करें तो इससे कोई कमाई नहीं होती क्योंकि यह एक ओपन सोर्स वेबसाइट है। विकिपीडिया के न तो कोई शेयरहोल्डर हैं और न ही ये विज्ञापनों का कारोबार करती है। यहां जो भी जानकारी है वो बिल्कुल मुफ्त है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें