Advertisment

Wife Swapping First Case In Mp: रेलवे कर्मचारी ने पत्नी पर बनाया दूसरे पुरुषों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

Wife Swapping First Case In Mp: रेलवे कर्मचारी ने पत्नी पर बनाया दूसरे पुरुषों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव wife-swapping-first-case-in-mp-railway-employee-pressures-wife-to-have-physical-relations-with-other-men

author-image
Bansal news
Wife Swapping First Case In Mp: रेलवे कर्मचारी ने पत्नी पर बनाया दूसरे पुरुषों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

ग्वालियर। प्रदेश में स्वैपिंग का पहला मामला सामने आया है। ग्वालियर शहर में रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी पर दूसरे पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पत्नी ने जब इससे मना किया तो आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं पत्नी ने आरोप लगाया है कि वह 15लाख रुपए लेकर भी भाग गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि प्रदेश में यह वाइफ स्वैपिंग का पहला मामला दर्ज हुआ है।

Advertisment

यह है पूरा मामला
दरअसल ग्वालियर शहर के गिरवाई में रहने वाली एक 31 साल की महिला ने पुलिस से अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। महिला पेशे से नर्स है। उसका पति रलवे में नौकरी करता है। महिला ने बताया कि साल 2019 में उसका पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद उसके स्थाई भरण-पोषण के लिए उसे 25 लाख रुपए और तीन लाख का जेवर मिला था। साल 2020 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी रेलवे के कर्मचारी से दोस्ती हुई थी। दोनों ने 26 जनवरी 2020 को शादी की थी।

शादी के कुछ दिनों बाद ही कोरोना महामारी आने के कारण लॉकडाउन लग गया था। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति लॉकडाउन में भी घर नहीं आया। महिला ने बताया कि उसके पति ने उससे कहा कि मुंबई में एक क्लब है जो उसने ज्वाइन कर रखा है। वहां आपस में पत्नियां बदलकर शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं। आरोपी ने महिला पर भी वह ग्रुप ज्वाइन करने का दबाव बनाया। महिला के मना करने पर आोरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की। महिला ने बताया कि उसका पति उसके 15 लाख रुपए लेकर भाग गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या होता है वाइफ स्वैपिंग
दरअसल वाइफ स्वैपिंग सैकड़ों साल पुराना तरीका है। यह तरीका 16वीं सदी में काफी चर्चा में आया। इस तरीके में परुष और महिलाएं अपने पार्टनर के अलावा दूसरों के साथ सहमति से शारीरिक संबंध बनाते हैं। दो कपल आपस में अपने पार्टनर अपनी मर्जी से बदल लेते हैं। इसी को वाइफ स्वैपिंग कहते हैं। प्रदेश में वाइफ स्वैपिंग का पहला मामला दर्ज किया गया है। भारत में यह पूरी तरह से गैरकानूनी है।

Advertisment
Wife Swapping First Case In Mp wife swapping club wife victim today news swapping railway employee police case nurse Mumbai MP CG Bhopal Gwalior CG Breakingm News Breaking News bhopal Bansal News bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news accused
Advertisment
चैनल से जुड़ें