Advertisment

CG Wife Left Husband: खुद को कुंवारी बताकर अनुकंपा में सरकारी नौकरी ली, अब पत्‍नी ने पति और बेटे को छोड़ा

CG Wife Left Husband: खुद को कुंवारी बताकर अनुकंपा में सरकारी नौकरी ली, अब पत्‍नी ने पति और बेटे को छोड़ा, की शिकायत

author-image
Sanjeet Kumar
CG Wife Left Husband: खुद को कुंवारी बताकर अनुकंपा में सरकारी नौकरी ली, अब पत्‍नी ने पति और बेटे को छोड़ा

   हाइलाइट्स

  • नौकरी के बाद मायके चली गई पत्‍नी
  • मां की जगह बेटी को मिली अनुकंपा
  • पति ने संभाग आयुक्‍त से की शिकायत
Advertisment

CG Wife Left Husband: छत्‍तीसगढ़ में भी उत्‍तर प्रदेश के बरेली की एसडीएम ज्‍योति मौर्य जैसा मामला सामने आया है। जहां एक पत्‍नी ने सरकारी नौकरी लगने के बाद अपने पति और बेटे को छोड़ दिया।

महिला अब मायके में चली गई है। जहां से वे वापस आने को तैयार नहीं है। जानकारी मिली है कि पत्नी ने अपने हलफनामें में खुद को कुंवारी बताया है, इसके बाद मां की अनुकंपा नियुक्ति प्राप्‍त की है।

इसकी शिकायत की गई, लेकिन यह पिछले 10 महीने से मामला पेंडिंग है।

जानकारी मिली है कि लखनपुर विकासखंड के ग्राम तराजू के रहने वाले दीपक राजवाड़े की पत्नी सुलोचनी राजवाड़े की मां सरकारी नौकरी करती थी।

Advertisment

सुलोचनी की मां की मृत्‍यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति सुलोचनी को मिली है। सुलोचनी के पति दीपक राजवाड़े (CG Wife Left Husband) ने शिकायत की है, शिकायत में कहा कि सुलोचनी की मां समुद्री बाई जल संसाधन विभाग में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी थीं। सुलोचनी ने विभाग से कई जानकारी छिपाई है।

   हलफनामा में दी गलत जानकारी

CG Wife Left Husband-Child

पति दीपक राजवाड़े ने शिकायत में जानकारी दी कि सास समुद्री बाई के 7 बच्चे थे। 24 अगस्त 2018 को उनकी मृत्‍यु हो गई।

इसके बाद समुद्री बाई की बेटी और मेरी पत्‍नी सुलोचनी ने सभी भाई-बहनों की सहमति अनुकंपा नियुक्ति (CG Wife Left Husband) के लिए ले ली।

Advertisment

इसके बाद उसने खुद को अविवाहित बताकर हलफनामा पेश कर दिया।

इसके आधार पर उसने अपनी मां की जगह अनुकंपा नियुक्ति ले ली। जबकि सुलोचनी शादीशुदा है और उसको एक दो साल का बेटा भी है।

   पति और बच्‍चे को छोड़ा

पति दीपक राजवाड़े ने बताया कि सुलोचनी की नौकरी लगी तो उसने उसके साथ बेटे को भी छोड़ दिया (CG Wife Left Husband) है। दीपक ने बताया कि सुलोचनी की अनुकंपा नियुक्ति सूरजपुर में हुई है। उसने वापस आने से मना कर दिया है।

दीपक ने इस मामले की शिकायत सरगुजा संभाग आयुक्त, कलेक्टर सूरजपुर और कार्यपालन अभियंता जल संसाधन में की है। हालांकि शिकायत अब तक पेंडिंग में है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Phone Hacking: Phone हैक होते ही होने लगते हैं ऐसे काम, जिन्‍हें जान आप हो जाएंगे हैरान, जानें कैसे रखें फोन को सेफ

   जांच कराई जा रही है

जल संसाधन के कार्यपालन अभियंता चंद्रभान ध्रुव ने इस संबंध में जब पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि मामले की शिकायत (CG Wife Left Husband) आई है।

अनुकंपा नियुक्ति मुख्य अभियंता कार्यालय अंबिकापुर में की जाती है। सुलोचनी को नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब आया है। उस जवाब को कलेक्टर सूरजपुर, मुख्य अभियंता और जल संसाधन अंबिकापुर को भेजा गया है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें