Advertisment

Viral Post: पत्नी ने पति का सिर किया पिंजरे में बंद, पति की सिगरेट पीने की आदत से थी परेशान

पति की रोजाना सिगरेट पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति का सिर पिंजरे में बंद कर दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है।

author-image
Vishalakshi Panthi
Wife locks Husband Head

Wife caged Husband Head Viral Post: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। इसमें एक पत्नी ने अपने पति की सिगरेट छुड़ाने के लिए उसके सिर को पिंजरे में बंद करके रखती है। पोस्ट के मुताबिक उसका पति रोजाना सिगरेट पीता था, जिससे पत्नी परेशान हो गई थी। इसलिए उसने पति के सिर को एक पिंजरे में बंद कर दिया।

Advertisment

एक पत्नी ने अपने पति की सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। उसने अपने पति के सिर को एक पिंजरे में बंद कर दिया है। यह पिंजरा सिर्फ तब खुलता है जब पति को खाना खाना होता है।

इब्राहिम युसेल की स्टोरी

इस अनोखे तरीके की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें बताया गया है कि तुर्की के रहने वाले इब्राहिम युसेल को सिगरेट की लत थी। उनकी पत्नी ने इब्राहिम सिगरेट छुड़ाने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया।

सिगरेट की लत के नुकसान

सिगरेट की लत न केवल धूम्रपान करने वाले के लिए हानिकारक है, बल्कि इसके धुएं से अन्य लोगों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। सिगरेट के धुएं में कई हानिकारक रसायन होते हैं जो फेफड़ों के कैंसर सहित कई अन्य बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

Advertisment

सिगरेट की लत छुड़ाने के तरीके

सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए कई तरीके हैं। इनमें से कुछ प्रमुख तरीके हैं:

- निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (एनआरटी)

- काउंसलिंग

- दवाएं

- समर्थन समूह

इन तरीकों का उपयोग करके आप सिगरेट की लत को छुड़ा सकते हैं और अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

Social media viral post Wife caged Husband Head Wife locks Husband Head
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें