Advertisment

Year Ender 2023: भारत बना सर्वाधिक आबादी वाला देश, कहीं पल भर में खाक हुईं हजारों जिंदगियां, जानें क्यों याद रखा जाएगा साल 2023

Year Ender 2023: साल के खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। 2023 में घटी कई विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं ने वर्ष को आकार दिया है।

author-image
Kalpana Madhu
Year Ender 2023: भारत बना सर्वाधिक आबादी वाला देश, कहीं पल भर में खाक हुईं हजारों जिंदगियां, जानें क्यों याद रखा जाएगा साल 2023

Year Ender 2023: साल के खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। 2023 में घटी कई विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं ने वर्ष को आकार दिया है। दुनिया भर में कई ऐसी घटनायें इस एक साल में घटी जिसने कभी डराया तो कभी परेशान किया है।

Advertisment

भारत का चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनना हो या हमास-इजराइल संघर्ष कुछ अविस्मरणीय घटनाएं हैं जो 2023 में अब तक विश्व स्तर पर सामने आई हैं।

आईये जानते हैं साल 2023 की उन 10 प्रमुख घटनाओं के बारे में जिसने एक बड़ी आबादी पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला और इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं।

इजराइल-हमास संघर्ष

इजरायल-हमास युद्ध को साल 2023 में घटी सबसे बड़ी घटना माना जा रहा है। 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने अचानक इजराइली सीमा में घुसकर कहर मचा दिया।

Advertisment

इस घटना में लगभग 1200 इजराइली लोगों की मौत हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच खूनी जंग की शुरुआत हो गई। इस जंग में अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इमरान खान ने खाई जेल की हवा

साल 2022 में इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। इसके बाद पाक की एक स्पेशल कोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये मामला करीब 5000 करोड़ रुपये के लेन देन से जुड़ा है, जिसे ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी ने एक पाकिस्तानी कारोबारी से वसूलने के बाद पाकिस्तान ट्रांसफर किया था। इमरान खान तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में भी दोषी करार दिए जा चुके हैं और 5 अगस्त से ही जेल में बंद हैं।

Advertisment

बर्मिंघम शहर हुआ दिवालिया

सितंबर महीने की शुरुआत में एक ऐसी खबर आई जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। ब्रिटेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर बर्मिंघम दिवालिया हो गया।बर्मिंघम सिटी काउंसिल को विपक्षी लेबर पार्टी चलाती है।

ये यूरोप में 100 से ज्यादा काउंसलर्स वाली सबसे बड़ी लोकल अथॉरिटी है, इसने धारा 114 नोटिस जारी कर कहा कि कमजोर लोगों और वैधानिक सेवाओं की सुरक्षा को छोड़कर, बाकी सभी सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद की जाती हैं। तब काउंसिल ने कहा कि एक बेहद गंभीर वित्तीय स्थिति पैदा हो गई है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप दोषी

डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका के इतिहास में पहले पूर्व या मौजूदा राष्ट्रपति हैं जिन्होंने आपराधिक मामलों का सामना किया है। अटलांटा की एक अदालत ने इस साल 14 अगस्त को ट्रंप और 18 अन्य लोगों को 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में धोखाधड़ी करने का दोषी माना।

Advertisment

हालांकि ट्रंप ने सरेंडर किया, पुलिस उन्हें जेल ले गई। ट्रम्प अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनका कैदियों की तरह मगशॉट लिया गया। हालांकि ट्रम्प ने रिहाई के लिए शर्तों के साथ 2 लाख डॉलर का बॉन्ड भरा और जेल से बाहर आ गए।

तालिबान ने भारत में अफगानिस्तान दूतावास बंद किया

24 नवंबर को अफगानिस्तान ने अचानक ऐलान किया कि वो भारत में अपने दूतावास को बंद कर रहा है। अफगानिस्तान ने 'पॉलिसी में बदलाव' को इसकी वजह बताते हुए एक नोट में इसकी वजह भारत सरकार से लगातार आ रहीं चुनौतियों को बताया।

ये फैसला, 30 सितंबर को दूतावास द्वारा ऑपरेशन रोकने के फैसले के बाद लिया गया है। अफगानिस्तान ने कहा की हमने उम्मीद जताई थी कि भारत सरकार का रुख हमारे पक्ष में हो जाएगा और मिशन सामान्य ढंग से ऑपरेट होगा। '

30 सितंबर को अफगानिस्तान दूतावास ने 1 अक्टूबर से ऑपरेशन रोकने का ऐलान किया था, इसके लिए 'मेजबान देश की सरकार से मदद ना मिलने' और संसाधनों-कर्मियों की घटी हुई संख्या को वजह बताया था।

जेसिंडा के अचानक इस्तीफे से सनसनी

इस साल की शुरुआत में 19 जनवरी को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने अचानक इस्तीफा देने का ऐलान करके सनसनी फैला दी। जेसिंडा के इस्तीफे से ज्यादा उनके इस्तीफा देने की वजह ज्यादा दिलचस्प थी।

उन्होंने पार्टी की सालाना कॉकस मीटिंग में कहा कि उनके अंदर अब काम करने के लिए ऊर्जा नहीं बची है। 42 साल की जेसिंडा 2017 में 37 साल की उम्र में न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं थीं। उन्होंने कोविड में अपने देश को बचाने के लिए दुनिया का सबसे सख्त लॉकडाउन लगाया था।

तुर्की, सीरिया में भूकंप से भारी तबाही

साल 2023 फरवरी में साउथ ईस्ट तुर्की और सीरिया में एक के बाद एक आए दो भूकंप के झटकों ने जबरदस्त तबाही मचाई। 7.8 और 7.6 तीव्रता के भूकंप में 50,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। हजारों लोग बेघर हो गए।

तबाही की तस्वीरों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। भूकंप की वजह से तुर्की आर्थिक रूप से भी टूट गया। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने बताया कि तुर्की को भूकंप से 103.6 बिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ।

इस भूकंप में तुर्की के 10 शहर तबाह हो गए और 11,000 से ज्यादा इमारतें जमींदोज हो गईं, एयरपोर्ट उखड़ गए और सड़कें धंस गईं।

चीन में लगातार जिनपिंग की तीसरी बार सरकार

शी जिनपिंग लगातार तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए। 69 साल के जिनपिंग तीसरे टर्म के साथ ही चीन के सबसे लंबे वक्त तक रहने वाले राष्ट्र प्रमुख बन गए हैं। माओत्से तुंग के बाद वो दूसरे नेता है जिन्होंने ये कीर्तिमान बनाया है।

तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद शी जिनपिंग ने चीन में 4 दशक पुरानी परंपरा को तोड़ दिया। शी जिनपिंग साल 2013 में पहली बार चीन के राष्ट्रंपति बने थे। इसके बाद साल 2018 में उन्हें दूसरी बार राष्ट्रपति चुना गया था।

चीन में कोई भी दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं रह सकता, लेकिन जिनपिंग ने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद इस नियम को ही खत्म कर दिया, जिससे उनके आगे भी राष्ट्रपति बने रहने का रास्ता साफ हो गया।

लीबिया में तूफान और बाढ़ से भयंकर तबाही

इस साल सितंबर में अफ्रीकी देश लीबिया में तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई। लीबिया पूर्वी शहर डर्ना में डैनियल और रेड क्रॉस तूफान (Daniel Storm) के चलते आई बाढ़ में 2300 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई और 10,000 से ज्यादा लोग लापता हो गए।

तूफान की वजह से दो नदियों के बांध टूट गए, जिससे पानी शहर में घुस गया और सैकड़ों घरों और लोगों को अपने साथ बहा ले गया।

इस साल किसे मिल नोबेल पुरस्कार

इस साल ईरान की महिला पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता नर्गिस मोहम्मदी को शांति का नोबेल प्राइज दिया गया है। मोहम्मदी 2016 से जेल में बंद हैं। नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को 2023 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है। उनके पहले नोवल का नाम Raudt था।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से पियरे एगोस्टिनी, फेरेन्क क्रॉस और ऐनी एल हुइलियर को फिजिक्स के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए साल 2023 नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इनको ये पुरस्कार परमाणु इलेक्ट्रॉन के अध्ययन में लेजर के इस्तेमाल के लिए दिया गया है।

Hindi Article History of 2023 Important Events around the world International Events Year Ender 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें