Advertisment

World Book and Copyright Day 2023: विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस क्यों मनाया जाता है, जानिए इस बार की थीम

कुछ लोगों को किताबे पढ़ना बहुत पसंद होता है को कई लोग ऐसे हैं जिन्हें लिखना और पढ़ना दोनों ही पसंद होता है...

author-image
Bansal news
World Book and Copyright Day 2023: विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस क्यों मनाया जाता है, जानिए इस बार की थीम

World Book and Copyright Day 2023: कुछ लोगों को किताबे पढ़ना बहुत पसंद होता है को कई लोग ऐसे हैं जिन्हें लिखना और पढ़ना दोनों ही पसंद होता है। किताबों के प्रेमियों के लिए विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस बहुत खासा माना जाता है। हर साल विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 23 अप्रैल को मनाया जाता है। इसे विश्व पुस्तक दिवस भी कहा जाता है। आइए आपको इसके बारे में अधिक जानकारी देते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़े: Amritpal Singh Arrested : असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा

विश्व पुस्कत और कॉपीराइट दिवस 2023 की थीम

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस(World Book and Copyright Day) किताब पढ़ने वाले और उनके प्रकाशन करने वालों को जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। इसको मनाए जाने का मुख्य कारण किताबें और उसे लिखने वालो के महत्व के बारे में समझाना है। ये दिवस महान लेखकों को सम्मान देने के लिए है और उन्हें समर्पित है। हर साल इस दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है और इस साल विश्व पुस्कत और कॉपीराइट दिवस 2023 (World Book and Copyright Day 2023) की थीम है "स्वदेशी भाषाएं"।

यह भी पढ़े: Corona Virus Case: तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, जानें कितने आए केस

विश्व पुस्कत और कॉपीराइट दिवस की शुरुआत

विश्व पुस्तक दिवस की शुरुआत सर्वेंट्स पब्लिशिंग हाउस के निर्देशन विसेंट क्लेवेल द्वारा 1922 में की गई थी। उन्होंने मिगुएल डे सर्वेंट्स को सम्मानित करने के विचार के साथ इस दिन को मनाने की बात की थी। उसके बाद ही 1926 में बार्सिलोना में पहला विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया। ये पुस्तक दिवस मिगुएल डे सर्वेंट्स की जन्मदिन 7 अक्टूबर को मनाया गया था। लेकिन बाद में इस दिवस को मनाने के लिए मिगुएल डे सर्वेंट्स की मृत्यु के दिन यानी की 23 अप्रैल चुना गया और इस दिवस की तिथि में बदलाव किया गया।

Advertisment

यह भी पढ़े: MI vs PBKS: रोमांचक मुकाबले में पंजाब के सामने मुंबई पस्त

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस का महत्व

• विश्व पुस्तक दिवस (World Book and Copyright Day) पर दुनिया भर में लोग पुस्तकों और लेखकों के सम्मान करने के बारे में सिखाता है। ये दिवस उन लोगों के लिए और भी खास होता है जिन्हें पढ़ने का शौक होता है और वह आनंद की खोज करने और अतीत के महान लेखकों को पुस्तकों को पढ़ उन्हें वर्तमान में भी महत्व देते हैं।
• ये दिन लोगों को कॉपीराइट कानूनों और बौद्धिक संपदा की रक्षा के लिए अन्य कदमों की बेहतर समझ होगी।
• विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस (World Book and Copyright Day) यह सुनिश्चित करता है कि साक्षरता को सभी रूपों में बढ़ावा दिया जाना चाहिए और लोगों की पहुंच सभी प्रकार के शैक्षिक संसाधनों तक होनी चाहिए।

ये भी पढ़े: 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: फैन्स ने बचाई सलमान की लाज! पहले दिन इतनी हुई कमाई

Ayodhya Ram Mandir News: निर्माणाधीन राम मंदिर की लेटेस्ट तस्वीरें आई सामने, जानें कब तक बन जाएगा भव्य मंदिर

Advertisment

Rahul Vacates Govt-Allotted Bungalow: कांग्रेस ने कहा- वह लोगों के दिलों में बसते हैं

World Book and Copyright Day World Book and Copyright Day 2023 World Book Day 2023 World Copyright Day 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें