Advertisment

व्हेल मछली को मौत के बाद जिंदा से ज्यादा खतरनाक क्यों माना जाता है? जानिए इसके पीछे का रोचक तथ्य

व्हेल मछली को मौत के बाद जिंदा से ज्यादा खतरनाक क्यों माना जाता है? जानिए इसके पीछे का रोचक तथ्य Why is whale fish considered more dangerous than alive after death? Know the interesting facts behind it nkp

author-image
Bansal Digital Desk
व्हेल मछली को मौत के बाद जिंदा से ज्यादा खतरनाक क्यों माना जाता है? जानिए इसके पीछे का रोचक तथ्य

नई दिल्ली। व्हेल को दुनिया के सबसे विशाल जीवों में से एक माना जाता है। पूरी तरह से विकसित एक व्हेल मछली की लम्बाई लगभग 110 फीट और वजन 180 टन तक हो सकता है। समुद्र में इसे देखकर बड़े-बड़े पनडुब्बी भी अपना रास्ता बदल लेते हैं। इतने विशालकाय होने के बावजूद इंसानों के लिए ये बिल्कुल खतरनाक नहीं होती है।
हालांकि, मौत के बाद यह इंसानों के लिए जरूर खतरनाक हो जाती है।

Advertisment

सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है, लेकिन यह सच है। व्हेल का मृत शरीर काफी खतरनाक होता है। क्योंकि यह एक बम विस्फोट की तरह इंसानों की मौत का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर व्हेल के मरने के बाद ऐसा क्या होता है कि उसका शव खतरनाक हो जाता है...

क्यों खतरनाक है व्हेल का मृत शरीर

publive-image

व्हेल जब मर जाती है तो समुंदर की लहरें उसको किनारे लाकर फेक देती हैं। ऐसे में जो लोग जिंदा व्हेल नहीं देख पाए हैं, तो उसका शव देखने के लिए करीब पहुंच जाते हैं, लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि मरी हुई व्हेल के पास जाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि मरी हुई व्हेल के शरीर में कभी भी विस्फोट हो सकता है। विस्फोट होने की वजह से यह फट जाती है, जिसकी वजह से व्हेल को मरने के बाद इंसानों के लिए खतरा माना जाता है।

मरी हुई व्हेल के शव में क्यों होता है विस्फोट?

publive-image

मरी हुई व्हेल के शव में विस्फोट इसलिए होता है क्योंकि जीवों के मरने के बाद उनके शरीर के अंदरूनी हिस्सों को बैक्टीरिया खाना शुरू कर देते हैं, जिसके कारण उनके शरीर में कई तरीके की गैसों का निर्माण होता है, उन गैसों की वजह से उनका शरीर फूलने लगता है। यही प्रक्रिया व्हेल के अंदर भी भारी मात्रा में होती है। वहीं व्हेल की बाहरी परत काफी मजबूत होती है, जिस वजह से शरीर से गैसें निकल नहीं पाती हैं और विस्फोट हो सकता है। इसलिए व्हेल की बॉडी में कट कर दिया जाता है ताकि गैस निकलती रहे।

Advertisment

कई बार ऐसा भी हुआ है कि कट करते वक्त ही व्हेल की बॉडी फट जाती है और मांस बाहर आकर कई मीटर दूरी तक फैल जाते हैं। इसलिए बॉडी को कट करने से पहले भी कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। जब कई टन की व्हेल का शरीर फटता है तो हालात बहुत ज्यादा खराब हो जाते हैं।

Blue Whale Whale Dead body whale dead body dangerous Whale Fish Whale shark Why whale body is dangerous
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें