Advertisment

कभी सोचा है? की नाखून और बाल काटने पर दर्द क्यों नहीं होता

कभी सोचा है? की नाखून और बाल काटने पर दर्द क्यों नहीं होता Why is there no pain when cutting nails and hair vkj

author-image
deepak
कभी सोचा है? की नाखून और बाल काटने पर दर्द क्यों नहीं होता

हमारे शरीर के किसी भी अंग में अगर चोट लग जाती है तो असहनीय दर्द होता है। लेकिन जब हमारे शरीर के बाल या नाखून काटते है तो हमे दर्द का अहसास नहीं होता। जबकि बाल और नाखून हमारे शरीर का ही हिस्सा होते है। लेकिन ऐसा क्यों? कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? हम अपने बाल या नाखून कितनी बार भी काट ले लेकिन दर्द बिल्कुल भी नहीं होता। तो आज हम आपको इसके पीछे की वजह है यह बताने जा रहे है।

Advertisment

क्यों नहीं होता दर्द?

दरअसल, हमारे शरीर के बाल और नाखून मृत कोशिकाओं यानी डेड सेल्स से मिलकर बने होते हैं। इसलिए जब भी हम बाल या नाखून काटते है तो हमे दर्द का अहसास नहीं होता है। हालंाकि यह बात नाखूनों पर पूरी तरह से लागू नहीं होती है। क्योंकि हमारे नाखून शरीर की विशेष संरचनाओं में से एक हैं। नाखून शरीर की त्वचा से ही पैदा होते है। इंसानी नाखूनों में किरेटिन पाया जाता है। जो एक तरह से निर्जीव प्रोटीन है। हम आगे के हिस्से के नाखूनों को काट सकते है लेकिन त्वचा से लगे नाखूनों को काटने पर हमे दर्द का अहसास होता है। क्योंक त्वचा से सटे नाखूनों में जीवित कोशिकाएं होती है। आपको बता दें कि हमारी उंगलियों के नाखून हर साल लगभग दो इंच तक बढ़ते हैं।

बाल काटने पर क्यों नहीं होता दर्द?

हमारे शरीर के बाल भी डेड सेल्स के बने होते हैं, इसलिए बालों को कितनी बार भी काटा जाए दर्द नहीं होता है। लेकिन हां जब बालों को काटने की अपेक्षा खींचा जाए तो हमे दर्द जरूर होगा। क्योंकि बालों को जब खींचा जाता है तो बालों के साथ त्वचा भी खिंचने लगती है और हमे दर्द होने लगता है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें