Advertisment

Clock Facts : घड़ी में घंटे की सुई छोटी और मिनट की सुई बड़ी क्यों होती है? जानिए

Clock Facts : घड़ी में घंटे की सुई छोटी और मिनट की सुई बड़ी क्यों होती है? जानिए Why is the hour hand small and the minute hand large in a clock vkj

author-image
deepak
Clock Facts : घड़ी में घंटे की सुई छोटी और मिनट की सुई बड़ी क्यों होती है? जानिए

Clock Facts : आज की दौड़ भाग में इंसान के पास सबसे किमती चीज क्या है, वो है समय, जी हां समय क्योंकि समय निकल गया तो बाद में काफी पछतावा होता हैं। एक कहावत है समय बड़ा बलवान होता है। लोग समय पर काम करने के लिए बार बार घड़ी देखते है, कितने घंटे हो गए, कितने मिनट हो गए, लेकिन कभी आपने सोचा है कि घड़ी में आखिर घंटे की सुई छोटी ओर मिनट की सुई बड़ी क्यों होती है? इसके दो कारण बताए गए है। आइए आपको बताते है।

Advertisment

पहला कारण

घड़ी में घंटे की सुई छोटी और मिनट की सुई बड़ी होती है। यह आज से नहीं बल्कि कई सदियों से ऐसा होता आ रहा है। इसका मुख्य कारण बड़ा ही दिलचस्प है। दरअसल, घड़ी देखने वालों को घंटे और मिनट वाली सुई का फर्क पता चल जाए इसलिए ऐसा किया जाता है। ताकि लोग कंफ्यूज ना हो जाएं क्योंकि अगर दोनों सुई बराबर हों और दोंनो एक ही जगह पर पहुंच जाए तो लोगों को समय का पता नहीं चलेगा की कितने बजे है। और इसके लिए कई मिनटों का इंतजार भी करना पड़ेगा।

दूसरा कारण

वही घड़ी की सुई को लेकर दूसरा कारण यह है कि घंटे वाली सुई धीरे चलती है और अगर वो दो अंकों के बीच भी होगी तो भी उसे देखकर समय का पता लगाया जा सकता है, लेकिन मिनट वाली सुई तेज चलती है और अगर उसकी लंबाई घंटे वाली सुई के ही बराबर रही तो उसे भी घंटे की सुई समझा जाएगा। इसलिए घंटे और मिनट की सुई में फर्क रखा जाता है।

लंबाई मिनट घड़ी घंटा watch Viral Photo minute hand is bigger minute hand hour and minute hand of a clock hand why hour hand smaller clock
Advertisment
चैनल से जुड़ें