Advertisment

डेंगू में बकरी के दूध के फायदे: डेंगू होने पर क्यों दी जाती है बकरी का दूध पीने की सलह, क्या है वजह?

Goat Milk Benefits In Dengue: डेंगू में बकरी का दूध पीने की सलह क्यों दी जाती, जानिए क्या है इसकी वजह और फायदे

author-image
Bansal news
डेंगू में बकरी के दूध के फायदे: डेंगू होने पर क्यों दी जाती है बकरी का दूध पीने की सलह, क्या है वजह?

Goat Milk Benefits In Dengue: डेंगू एक वायरल बुखार है, जो डेंगू वायरस के कारण होता है। आमतौर पर मौसम में बदलाव होने पर इसके मरीज बड़ जाते हैं। यह वायरस मुख्य रूप से वहां फैलता है जहां मच्छरों की आबादी अधिक होती है।

Advertisment

डेंगू का संक्रमण आमतौर पर अचानक बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, और शरीर पर दाने के साथ शुरू होता है। कुछ मामलों में यह गंभीर रूप ले सकता है, जो जीवन के लिए खतरा बन सकता है।

डेंगू होने पर कई लोग घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है बकरी (Goat Milk Benefits In Dengue) का दूध। ऐसा माना जाता है कि प्लेटलेट काउंट कम होने की स्थिति में बकरी का दूध फायदेमंद हो सकता है।

यही कारण है कि डेंगू फैलने पर बकरी का दूध महंगा हो जाता है। आइए जानते हैं कैसे बकरी का दूध डेंगू को ठीक करने की शक्ति रखता है।

Advertisment

डेंगू के लक्षण:

publive-image

  • छह-सात दिन तक लगातार बुखार रहना
  • शरीर पर चकत्ते और खुजली होना
  • सिरदर्द
  • शरीर का टूटना
  • जोड़ों का दर्द
  • दस्त और उल्टी

बकरी का दूध क्यों है फायदेमंद ?

publive-image

बकरी के दूध (Goat Milk Benefits In Dengue) में विटामिन B6, B12, C and D होता है। इसमें फोलेट-बाइंडिंग कमपाउंड भी ज्यादा मात्रा में होते हैं, जो फोलिक एसिड की मात्रा को भी बढ़ाते हैं। बकरी के दूध में जो प्रोटीन होता है उसे पचाना काफी आसान हो जाता है। इसकी मदद से ब्लड काउंट भी बढ़ता है।

यह भी पढें- मौसम में बदलाव: बदलते मौसम के कारण हो रही सर्दी-खांसी और थकान? जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके

Advertisment

बकरी के दूध के फायदे

publive-image

  • बकरी के दूध में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी और कॉपर होता है, जो मेटाबॉलिज्म रेट को अच्छा रखकर शरीर को स्वस्थ रखता है।
  • बकरी के दूध (Goat Milk) में सेलेनियम होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और शरीर को बीमारियों से दूर रखता है।
  • कैल्शियम और अमीनो एसिड की मौजूदगी के कारण बकरी का दूध (Goat Milk) दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
  • बकरी के दूध (Goat Milk) में अच्छे फैटी एसिड होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। पोटैशियम की अधिकता से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।
  • बकरी का दूध (Goat Milk) एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होते है, जो सूजन की समस्या से राहत दिलाता है साथ ही यह पेट की बीमारियों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।

क्या बकरी का दूध डेंगू में फायदेमंद है?

publive-image

कुछ विशेषज्ञों का मानना ​​है कि बकरी का दूध (Goat Milk Benefits In Dengue) डेंगू में फायदेमंद होता है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना बकरी का दूध पीता है तो वह इसे बरकरार रख सकता है, लेकिन डेंगू ठीक करने के लिए सिर्फ बकरी का दूध ही फायदेमंद नहीं है क्योंकि अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि बकरी का दूध डेंगू में फायदेमंद है।

यह भी पढें- पुरानी साड़ी रीयूज आइडियाज: दिवाली पर पुरानी बनारसी साड़ी से बनाएं खूबसूरत ड्रेस, देखें अलग-अलग डिजाइन आइडियाज

Advertisment
health dengue Dengue Fever malaria mosquitoes mosquito mosquito bites mosquito killer mosquito repellent mosquitos chikungunya pest control insects
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें