Advertisment

नोट के बीच में धातु का तार क्यों लगा होता है?, यह किस चीज का बना होता है?

नोट के बीच में धातु का तार क्यों लगा होता है?, यह किस चीज का बना होता है? Why is a metal wire placed in the middle of the note?, What is it made of? nkp

author-image
Bansal Digital Desk
नोट के बीच में धातु का तार क्यों लगा होता है?, यह किस चीज का बना होता है?

नई दिल्ली। हम सभी नोट का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप नोट को देखेंगे तो उसके बीच में एक मैटेलिक धागा लगा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस धागे को क्यों लगााय जाता है और इसकी शुरूआत कैसे हुई। सबसे बड़ा सवाल नोट के बीच में इसे कैसे लगाया जाता है। ये धागा किस चीज से बना होता है? आइए आज जानने की कोशिश करते हैं।

Advertisment

इसका आइडिया इंग्लैंड में आया

बतादें कि करेंसी के बीच मेटेलिक धागे का चलन सुरक्षा मानकों के तौर पर शुरू हुआ। अब तो इस इस चमकीले मैटेलिक धागे पर एक कोड भी लिखा होता है। हिंदी में 'भारत' और अंग्रेजी में 'RBI' लिखा होता है। ये सब रिवर्स में लिखा होता है, जो नोट के सुरक्षा मानकों को और ज्यादा मजबूत बनाता है। नोट के बीच में मैटेलिक धागे को लगाने का आइडिया 1848 में इंग्लैंड में आया। इंग्लैंड ने तब इसे पेटेंट करा लिया। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इसे करीब 100 साल बाद लागू किया गया। क्योंकि तब इंग्लैंड में नकली नोट छापने का चलन काफी बढ़ गया था।

नोट में बस एक काली लाइन को छापा जाता था

द इंटरनेशनल बैंक नोट सोसायटी यानि आईबीएनएस (IBNS) के अनुसार दुनिया में सबसे पहले नोट करेंसी के बीच मेटर स्ट्रिप लगाने का काम बैंक ऑफ इंग्लैंड ने 1948 में किया। जब नोट को रोशनी में उठाकर देखा जाता था तो उसके बीच एक काले रंग की लाइन नजर आती थी। माना गया कि ऐसा करने से क्रिमिनल नकली नोट बनाएंगे भी तो वो मैटल थ्रेड नहीं बना सकेंगे। हालांकि, बाद में नकली नोट बनाने वाले नोट के अंदर बस एक साधारण काली लाइन बना देते थे और लोग मूर्ख बन जाते थे।

जालसाजों ने इस तकनीक का भी तोड़ निकाल लिया

1984 में बैंक ऑफ इंग्लैंड ने 20 पाउंड के नोट में ब्रोकेन यानि टूटे से लगने वाले मेटल के धागे डाले यानि नोट के अंदर ये मैटल का धागा कई लंबे डैसेज को जोड़ता हुआ लगता था। तब ये माना गया कि इसकी तोड़ तो क्रिमिनल्स नहीं निकाल पाएंगे। लेकिन नकली नोट बनाने वाले जालसाजों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। दरअसल, वे अल्यूमिनियम के टूटे हुए धागों को सुपर ग्लू के साथ इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। लोगों को इसे भी पहचान पाना मुश्किल था।

Advertisment

सरकार ने इस सिस्टम को विकसित किया

हालांकि, सरकारों ने भी सेक्युरिटी धागे बनाने के मामले में जालसाजों से हार नहीं मानी और एक ऐसा सिस्टम विकसित किया, जिसमें मेटल की जगह प्लास्टिक स्ट्रिप का इस्तेमाल किया जाता था। 1990 में कई देशों की सरकारों से जुड़े केंद्रीय बैंकों ने नोट में सुरक्षा कोड के तौर पर प्लास्टिक थ्रेड का इस्तेमाल किया। साथ ही थ्रेड पर भी कुछ छपे शब्दों का इस्तेमाल शुरू हुआ। जिसकी नकल अब तक नहीं हो पाई।

इस स्ट्रिप को इस चीज से बनाया जाता है

05, 10, 20 और 50 रुपए के नोट पर भी ऐसी ही पढ़ी जाने वाली स्ट्रिप का इस्तेमाल होता है। ये थ्रेड गांधीजी की पोट्रेट के बायीं ओर की गई। इससे पहले रिजर्व बैंक जिस मैटेलिक स्ट्रिप का इस्तेमाल करता था, उसमें मैटेलिक स्ट्रिप प्लेन होती थी, उसमें कुछ लिखा नहीं था।आमतौर पर बैंक जो मैटेलिक स्ट्रिप का इस्तेमाल करते हैं वो बहुत पतली होती है, ये आमतौर पर M या एल्यूमिनियम की होती है या फिर प्लास्टिक की।

भारत में इस तकनीक का इस्तेमाल काफी देर से शुरू हुआ

हालांकि, भारत में करेंसी नोटों पर मैटेलिक स्ट्रिप का इस्तेमाल काफी देर से शुरू किया गया लेकिन हमारे देश के नोटों में करेंसी पर जब आप इस मैटेलिक स्ट्रिप को देखेंगे तो ये दो रंगों की नजर आएगी। छोटे नोटों पर ये सुनहरी चमकदार रहती है तो 2000 और 500 के नोटों की ब्रोकेन स्ट्रिप हरे रंग की होती है। हालांकि कुछ देशों के नोटों पर इस स्ट्रिप के रंग लाल भी होते हैं। भारत के बड़े नोटों पर जिस मैटेलिक स्ट्रिप का इस्तेमाल होता है वो सिल्वर की होती है।

Advertisment

इस मैटेलिक स्ट्रिप को खास तकनीक से नोटों के भीतर प्रेस किया जाता है। जब आप इन्हें रोशनी में देखेंगे तो ये स्ट्रिप आपको चमकती हुई नजर आएंगी। आमतौर पर दुनिया की कुछ कंपनियां ही इस तरह की मैटेलिक स्ट्रिप को तैयार करती हैं। माना जाता है कि भारत भी अपनी करेंसी के लिए इस स्ट्रिप को बाहर से ही मंगाता है।

which security features can be detected only with ultra violet lamp which currency note has security thread security thread in indian currency security features of indian currency notes pdf security features of bank notes are incorporated at which stage paper currency security metallic strip in notes indian rupee india currency note how metallic strip start electrotype watermark depicts in indian currency electrolyte watermark present in all notes of each series of bank notes has
Advertisment
चैनल से जुड़ें