Advertisment

स्पाइसी खाने के बाद नाक क्यों बहने लगती है, जानिए इसके पीछे का कारण

स्पाइसी खाने के बाद नाक क्यों बहने लगती है, जानिए इसके पीछे का कारण Why does the nose start running after eating spicy, know the reason behind it nkp

author-image
Bansal Digital Desk
स्पाइसी खाने के बाद नाक क्यों बहने लगती है, जानिए इसके पीछे का कारण

नई दिल्ली। जैसे ही हम कोई तीखा खाना खाते हैं वैसे ही हमारी नाक बहने लगती है और कानों से धुआं निकलने लगता है। कई बार तो खाना इतना तीखा होता है कि आंखों में आसू भी आ जाते हैं। लेकिन, क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर तीखा खाने पर ऐसा क्यों होता है? आइए आज हम आपको बताते हैं....

Advertisment

तीखे मसाले में कैमिकल कंपाउड होता है

दरअसल, कई बार हम चटपटा खाना देखकर उसपर टूट पड़ते हैं। ये नहीं जान रहे होते हैं कि खाना कितना स्पाइसी है। जब हम खा लते हैं तो इसका अंदाजा लगता है। ऐसे में हम नाक और कानों में महसूस होनेवाली बर्निंग से परेशान हो जाते हैं। खैर, ऐसा क्यों होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर तीखे मसाले में एक कैमिकल कंपाउड होता है। जिसें 'कैप्सिअसन' (Capsaicin) कहा जाता है। ये कंपाउड ज्यादातर उन प्लांट्स में पाया जाता है जो जीनस कैप्सिकम फैमली के होते हैं।

म्यूकस नाक से बाहर निकलने लगती है

यही कंपाउड जीभ, कान और नाक में जलन की वजह होता है, जिस कारण से आंसू भी बहने लगते हैं। स्पाइसी खाने के बाद कैप्सिअसन जैसे ही हमारी बॉडी में जाता है बॉडी जलन के चलते इरिटेट होने लगती है और इससे मुक्त होने के लिए फाइट करती है। साथ ही कैप्सिअसन के कारण बॉडी में म्यूकस बढ़ने लगता है और यही म्यूकस नाक के जरिए बाहर निकलने लगती है।

तीखा खाना हेल्थ के लिए बुरा नहीं है

जलन के कारण बॉडी का इंटरनेल मैकेनिज़म ऐक्टिव हो जाता है और बॉडी अलग-अलग अंगों में होनेवाली जलन को शांत करने के लिए काम करने लगती है। यही कारण है कि जब हम अत्यधिक तीखा खाते हैं तो हमारा मुंह लार से भर जाता है। हालांकि, कैप्सिअसन से हमें जलन जरूर होती है, लेकिन ये हमारी हेल्थ के लिए बुरा नहीं है। इससे हमारा मेटाबॉलिजम और बूस्ट होता है।

Advertisment

म्यूकल ब्लॉकेज को दूर करने में भी कारगर

साथ ही कैप्सिअसन के कारण होने वाली जलन से हमारी आंख और नाक की अंदरूनी सफाई भी हो जाती है। तीखा खाना हमें कभी-कभी अपनी बॉडी में म्यूकल ब्लॉकेज को दूर करने के लिए भी खाना चाहिए।

लाइफस्टाइल Samachar why does your nose run when you eat spicy food Why does the nose start running after eating spicy why does my nose run whenever i eat food why does my nose run when i eat any food post nasal drip after eating nasal congestion after eating Latest health relationship News health relationship News in Hindi health relationship News health relationship Headlines gustatory rhinitis home remedies gustatory rhinitis elderly runny nose when eating
Advertisment
चैनल से जुड़ें