Advertisment

अधिक्तर मच्छर पुरुषों को ही क्यों काटते हैं, महिलाओं को क्यों नहीं

अधिक्तर मच्छर पुरुषों को ही क्यों काटते हैं, महिलाओं को क्यों नहीं Why do most mosquitoes bite men and not women vkj

author-image
deepak
अधिक्तर मच्छर पुरुषों को ही क्यों काटते हैं, महिलाओं को क्यों नहीं

मच्छरों की दुनिया ही अलग होती है। मच्छर रोजान शाम को खून चूसना पसंद करते है। और जब आप थक हारकर आराम के मूड में हो। ऐसा आपने नोटिस जरूर किया होगा। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि मच्छर पुरुषों को सबसे ज्यादा काटते हैं, पर महिलाओं को नहीं। यह सवाल लोगों के मन में उठता है। क्या पुरूषों का खून स्वादिष्ट नहीं होता, क्या महिलाओं का खून टेस्टी नहीं होता। या फिर मच्छरों की पुरूषों से कोई पुरानी दुश्मनी है।

Advertisment

मादा मच्छर चूसते हैं खून

आपको एक बात पता नहीं होगी की इंसान का खून नर मच्छर नहीं बल्कि मादा मच्छर चूसती है। दरअसल, मादा मच्छर जब गर्भवती होती है, तब अपने शिशु को पोषित करने के लिए मनुष्य का खून चूसती है। वह मनुष्य के खून में से प्रोटीन निकाल लेती है। इसी प्रोटीन के कारण अंडों में मच्छर का तेजी से विकास होता है।

पुरुषों को क्यों काटते हैं मच्छर

अक्सर मच्छर सबसे ज्यादा पुरूषों को ही काटते है। दरअसल इसके पीछे एक विज्ञान छुपा है। मच्छर ऐसे मनुष्य पर हमला करते हैं जिसके शरीर से अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन हो रही हो। मच्छर, मनुष्यों की सांस और पसीने में पाए जाने वाले कार्बन डाइऑक्साइड, लैक्टिक एसिड और ऑक्टेनॉल से आकर्षित होते हैं। क्योंकि महिलाएं पुरुषों की तुलना में शारीरिक स्वच्छता का ज्यादा ध्यान रखती हैं। जबकि पुरुष काम से थके हुए पसीने में लथपथ होते हैं। जिसके चलते पुरूष आराम करने लगते है। और इसी समय मच्छर अपने शिकार पर निकलते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर मच्छर पुरुषों को काटते हैं, महिलाओं को नहीं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें