Advertisment

जिन्हें दुनिया श्रीदेवी के नाम से जानती थी, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम क्या था?

author-image
Bansal Digital Desk
जिन्हें दुनिया श्रीदेवी के नाम से जानती थी, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम क्या था?

मुंबई। श्रीदेवी आज इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनके चाहने वाले आज भी याद करते हैं। श्रीदेवी का जन्म आज ही के दिन 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में हुआ था। अगर आज वह जिंदा रहती तो अपना 58वां जन्मदिन मना रही होती। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार दुबई में एक शादी अटेंड करने गई थीं। जहां से वो कभी वापस लौटकर नहीं आईं। श्रीदेवी ऐसी अभिनेत्री थीं जिनके नाम से ही फिल्में चला करती थीं। ऐसे में आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे।

Advertisment

श्रीदेवी का असली नाम क्या है?

श्रीदेवी के असली नाम के बारे में कम ही लोग जानते हैं, उनका असली नाम अम्मा येंगर अयप्पन था। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। हिंदी फिल्मों में आने से पहले श्रीदेवी तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी थीं।

इस फिल्म से सुपरस्टार बन गईं श्रीदेवी

बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म जूली थी, जो साल 1975 में आई थी। हालांकि इस फिल्म में वो बतौर लीड एक्ट्रेस काम नहीं कर रही थी। बतौर लीड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने साल 1979 में आई फिल्म सोलहवां सावन में नजर आईं। लेकिन बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान मिली फिल्म हिम्मतवाला से जो साल 1983 में आई थी। इस फिल्म के बाद उन्हें हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रीयों के लिस्ट में गिना जाने लगा। इस फिल्म के बाद श्रीदेवी ने नगीना, मिस्टर इंडिया, चालबाज और चांदनी जैसी कई हिट फिल्में दी।

यशराज बैनर को बुरे वक्त से उबारा

फिल्म चांदनी को लेकर एक किस्सा बेहद मशहूर है। दरअसल, यशराज बैनर तब अपने बुरे वक्त से गुजर रहा था। लगातार सारी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। ऐसे में उन्होंने श्रीदेवी को लेकर चांदनी फिल्म बनाई। इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म के गाने चांदनी ओ मेरी चांदनी में श्रीदेवी ने अपनी आवाज भी दी थी। बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार बन चुकी श्रीदेवी ने साल 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी कर ली। शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।

Advertisment

इस फिल्म से बॉलीवुड में किया कमबैक

श्रीदेवी ने एक बार फिर से बॉलीवुड का रूख किया साल 2012 में। उन्होंने गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से वापसी की। सिनेमा से कई सालों तक दूर रहने के बाद भी उन्होंने इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया। दर्शक उनके अभिनय को देखकर हैरान रह गए। श्रीदेवी ने 50 सालों तक फिल्मों में काम किया और करीब 300 फिल्में कर चुकी थीं। श्रीदेवी आखिरी बार फिल्म मॉम में नजर आई थीं।

sridevi relatives Sridevi pics sridevi death mystery sridevi birthday Sridevi Birth Anniversary Sridevi Khushi Kapoor janhvi kapoor Boney Kapoor
Advertisment
चैनल से जुड़ें