Advertisment

MP Elections 2023: सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट पर किसे मिलेगा मां शारदा का आशीर्वाद, जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय...

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के मैहर विधानसभा सीट पर 2018 के चुनाव में बीजेपी के नारायण त्रिपाठी ने कांग्रेस के श्रीकांत चतुर्वेदी को हराया था।

author-image
Bansal news
MP Election 2023: इस बार MP विधानसभा चुनाव में किन्नर प्रत्याशी, इस पार्टी ने बनाया बड़ा मलहरा से दावेदार

MP Elections 2023:  मैहर। मध्य प्रदेश के सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नारायण त्रिपाठी ने कांग्रेस के श्रीकांत चतुर्वेदी को हराया था। इस बार एमपी में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मैहर विधानसभा सीट पर जनता का क्या मूड है।

Advertisment

यह जानने के लिए बंसल न्यूज के एग्जीक्यूटिव एडिटर मनोज सैनी ने लोगों की राय जानी। लोगों ने अपने अंदाज में जवाब दिया। जानिए क्या है मैहर विधानसभा सीट पर वोटरों की राय...

मां शारदा का आशीर्वाद किसे मिलेगा

विंध्य क्षेत्र की मांग और विकास के मुद्दों के बीच मैहर वाली मां शारदा का आशीर्वाद किसे मिलता है। यह तो विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे ही बताएंगे। मंदिर के पुजारी ने कहा कि जिसके जैसे भाव वैसा मां का आशीर्वाद रहता है।

मां के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं गया है। अब यह मांगने वाले के भाग्य की बात है कि किसे क्या मिलता है। व्यक्ति किसी भी दल का हो मां सभी को आशीर्वाद देतीं हैं।

Advertisment

विकास के मुद्दों पर चुनाव होगा

मां के दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने कहा कि पीएम मोदी और विकास के मुद्दों पर चुनाव होगा। इस बीच मैहर के सात रास्तों के बीच जब जनता से राय ली गई तो यहां लोगों का कहना था कि यह तो पब्लिक के मूड की बात है कि मैहर विधानसभा सीट पर क्या होता है, लेकिन यहां बीजेपी सशक्त दिखाई दे रही है। विंध्य में बीजेपी ही सफल हो सकती है।

मैहर विधानसभा में कड़ा संघर्ष हो सकता है

इसके साथ ही कुछ लोगों का मत है कि विधायक ने काम कराया है, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में मैहर में कड़ा संघर्ष हो सकता है। अब आने वाले चुनाव में पता चलेगा कि मैहर की जनता क्या करती है।

हालांकि, इस बार विकास का मुद्दा ही क्षेत्र में रहेगा। विधायक के कार्यों से संतुष्टि जताते हुए कुछ लोगों का कहना है कि हम पार्टी के साथ नहीं नारायण त्रिपाठी के साथ हैं।

Advertisment

जो नेता अच्छा करेगा, उसे वोट देंगे

जनता के लिए हो रहे काम के मुद्दों पर मैहर के लोगों का कहना है कि सरकारें सभी सही हैं, लेकिन नेता सही नहीं हैं। जो नेता अच्छा करेगा, उसे ही वोट देंगे। मोदी और शिवराज अच्छा काम कर रहे हैं। इधर, एक युवा सरकार से नाराज नजर आया।

उसने कहा कि बीजेपी के पास कोई फैक्ट नहीं है। नौकरी नहीं मिल पा रही है। कुछ लोगों ने मत दिया कि चुनाव के लिहाज से बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही बढ़िया हैं, अब शिवराज और कमलनाथ दोनों में से जो भी आ जाए। पिछली बार जिताया पंजा को था और आ गया कमल।

यहाँ देखें पूरा वीडियों:

ये भी पढ़ें- 

MP Elections 2023: भगवान चिंतामन गणेश की धर्मस्थली सीहोर विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मूड…

Advertisment

MP Elections 2023: चुनाव को लेकर यह है छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट की जनता का मूड

MP Elections 2023: श्योपुर विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा में इस बार है कांटे की टक्कर, 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

MP Elections 2023: एमपी चुनाव 2023 के दिग्गज, जानिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के बारे में खास बातें

MP Elections 2023: बड़ी खबर! MP BJP के 39 प्रत्याशियों की सूची जारी, 26 नए चेहरों को दिया मौका

Maihar vidhan sabha chunav 2023, mp assembly election 2023, Maihar chunav 2023, Maihar vidhan sabha constituency, Maihar vidhan sabha, about Maihar assembly, Maihar assembly, मैहर विधानसभा, मैहर विधानसभा चुनाव, मैहर एसेंबली, मैहर विधानसभा नतीजे, मैहर विधानसभा के बारे में

mp assembly election 2023 Maihar chunav 2023 Maihar vidhan sabha chunav 2023 Maihar vidhan sabha constituency
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें