Advertisment

मुकेश अंबानी के बाद कौन होगा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुखिया, जानिए क्यों छिड़ी है बहस?

मुकेश अंबानी के बाद कौन होगा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुखिया, जानिए क्यों छिड़ी है बहस? who-replace-mukesh-ambani-after-mukesh-ambani-who-will-be-the-head-of-reliance-industries-know-why-there-is-a-debate-nkp

author-image
Bansal Digital Desk
मुकेश अंबानी के बाद कौन होगा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुखिया, जानिए क्यों छिड़ी है बहस?

Who Replace Mukesh Ambani: देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे जल्द ही अपने कारोबार समूह में नेतृत्व बदलाव करना चाहते हैं। वे जल्द ही अपने वरिष्ठ सहयोगियों से बातचीत कर युवा पीढ़ी को बागडोर सौंप सकते हैं। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी 64 साल के हो गए हैं। ऐसे में वह जल्द से जल्द अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकते हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर मुकेश अंबानी की जगह कौन लेगा?

Advertisment

मुकेश अंबानी की इस बात के बाद लोग ये सोच रहे हैं कि आखिर कौन है, जिसे रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) का नेतृत्व मिलेगा? ईशा, आकाश या अनंत? या सब में बराबर बांटी जाएगी? आइए जानते हैं वर्तमान में मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे कंपनी में क्या-क्या जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, इसके आधार पर अनुमान लगाना आसान होगा।

1.) ईशा अंबानी (Isha Ambani)

सबसे पहले बात करते हैं मुकेश अंबानी की इकलौटी बेटी ईशा अंबानी के बारे में। ईशा सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहती हैं। ईशा अंबानी की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और मैकेंजी एंड कंपनी में काम भी किया है। वहीं अब रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में साल 2014 से डायरेक्टर हैं। इसके अलावा Reliance Foundation में भी वो अतिरिक्त डायरेक्टर की भूमिका में हैं।

ईशा अंबानी कंपनी के फैसलों को काफी मजबूती से लेती हैं। Facebook ने जियो प्लेटफॉर्म में जो 9.99 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी, उस डील को अंजाम तक पहुंचाने में भी ईशा अंबानी का ही हाथ बताया जाता है। ईशा रिलायंस के फैशन पोर्टल Ajio को भी देखती हैं और और ईकॉमर्स वेंचर JioMart को भी वही देखती हैं।

Advertisment

2.) आकाश अंबानी (Akash Ambani)

मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी भी रिलायंस जियो में डायरेक्टर हैं और इसकी एग्जिक्युटिव कमेटी के सदस्य भी हैं। साथ ही वह रिलायंस जियो के स्ट्रेटेजी हेड भी हैं। ईशा की तरह आकाश ने भी कंपनी को साल 2014 में ही ज्वाइन किया था। आकाश जियो की गवर्निंग और ऑपरेटिंग बॉडी का भी हिस्सा हैं। वह प्रोडक्ट डेवलपमेंट के साथ-साथ मैसेजिंग और चैट समेत रिलायंस जियो की एप्लिकेशंस की अन्य सेवाओं पर नजर रखते हैं।

इसके अलावा आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में भी उनका अहम रोल है। आकाश फुटबॉल की इंडिया सुपर लीग (India Super League) से भी जुड़े हुए हैं। एक प्रकार से रिलायंस के स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी को वही मैनेज करते हैं। आकाश अपनी बहन के साथ मिलकर दुनिया के तमाम टेक दिग्गजों के साथ मिलकर डील करते हैं। आकाश अंबानी ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

3.) अनंत अंबानी (Anant Ambani)

अंनत अंबानी भी ब्राउन यूनिवर्सिटी से ही पढ़े हैं। रिलायंस ग्रुप में उनका भी अहम रोल है। वह रिलायंस के ग्रीन बिजनेस की कंपनियों, रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी में डायरेक्टर हैं। अनंत अंबानी को इसी साल फरवरी में रिलायंस ओ2सी का भी डायरेक्टर बनाया गया है। एक साल पहले अनंत को जियो प्लेटफॉर्म के बोर्ड में भी शामिल किया गया था। इतना ही नहीं वह गुजरात में रिलायंस के जू प्रोजेक्ट को भी देखते हैं।

Advertisment

संपत्ति बंटवारे के लिए दो मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं अंबानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी अपनी संपत्ति को दो मॉडल के तहत बंटवारा कर सकते हैं। पहला- वालमार्ट चेन (Walmart chain) के फाउंडर सैम वाल्टन के अत्तराधिकारी मॉडल के तहत और दूसरा- ट्रस्ट में डालने के फॉर्मूले के तहत। मुकेश अंबानी इन दोनों मॉडल को लेकर विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं। अबानी चाहते हैं कि वे जिस स्थिति से 15 साल पहले गुजरें हैं उस स्थिति से उनके बच्चों को ना गुजरना पड़े।

अगर ट्रस्ट के फॉर्मूले को तय किया जाता है तो अंबानी फैमिली होल्डिंग के लिए ट्रस्ट का गठन कर सकते हैं, जिसका नियंत्रण रिलायंस इंडस्ट्रीज पर होगा। इस ट्रस्ट में अंबानी परिवार के करीबी, उनकी पत्नी, तीनों बच्चे शामिल होंगे। कंपनी का मुख्य कामकाज प्रोफेशनल्स के हाथों में होगा, जसपर ट्रस्ट की निगरानी होगी।

who will replace mukesh ambani who will be new chief of relinace Who Replace Mukesh Ambani son of ambani shloka mehta akash ambani shloka mehta shloka ambani reliance next head reliance net worth reliance industries mukesh ambani reliance group soon change its leadership reliance group net worth prithvi ambani prithvi akash ambani nita ambani net worth nita ambani daughter nita ambani birthday nita ambani age mukesh ambani son mukesh ambani age mukesh ambani akash ambani mukesh ambani family nita ambani news in hindi News net worth of mukesh ambani in rupees net worth of mukesh ambani in billion mukesh ambani wife name mukesh ambani wife mukesh ambani want to give his place to successor mukesh ambani total money mukesh ambani son name mukesh ambani richest man mukesh ambani property mukesh ambani photo mukesh ambani phone Mukesh Ambani news mukesh ambani net worth indian rupees mukesh ambani net worth in rupees 2021 mukesh ambani net worth in rupees mukesh ambani net worth in inr mukesh ambani net worth in indian rupees mukesh ambani net worth in dollars mukesh ambani net worth in billion mukesh ambani net worth 2021 mukesh ambani net worth 2020 mukesh ambani net worth mukesh ambani mother mukesh ambani latest news mukesh ambani ka photo mukesh ambani house mukesh ambani health news mukesh ambani health mukesh ambani forbes mukesh ambani family photo mukesh ambani education mukesh ambani daughter in law mukesh ambani daughter mukesh ambani company list mukesh ambani companies mukesh ambani cars mukesh ambani business list mukesh ambani business mukesh ambani birthday mukesh ambani biography mukesh ambani latest news Isha Ambani Role in Reliance isha ambani pregnant isha ambani net worth isha ambani house isha ambani education isha ambani anand piramal isha ambani Headlines dhirubhai ambani net worth antilia house price antilia house anil ambani net worth in rupees 2021 anil ambani net worth 2021 anil ambani house price anil ambani family anant ambani wife anant ambani net worth anant ambani anand piramal net worth ambani wife ambani son name ambani son ambani photo ambani news ambani net worth in rupees ambani net worth in dollars ambani net worth in billion ambani net worth ambani house price Ambani House ambani home ambani family ambani daughter ambani car ambani business list ambani brothers ambani age ambani akash ambani wife akash ambani son name akash ambani son akash ambani shloka mehta akash ambani net worth akash ambani
Advertisment
चैनल से जुड़ें