Advertisment

Jalebi Baba : कौन है 100 महिलाओं का रेप करने वाला, 63 साल का जलेबी बाबा

Jalebi Baba : कौन है 100 महिलाओं का रेप करने वाला, 63 साल का जलेबी बाबा Who is the rapist of 100 women 63 year old Jalebi Baba vkj

author-image
deepak
Jalebi Baba : कौन है 100 महिलाओं का रेप करने वाला, 63 साल का जलेबी बाबा

Jalebi Baba : हरियाणा के फतेहाबाद के टोहना में एक बाबा की करतूतें सामने आई हैं, नाम है जलेबी बाबा जिसकी उम्र 63 साल है। बाबा की करतूतें ऐसी है कि जिसने भी जाना सुनकर दंग ही रह गया। यह वही बाबा है जिसे फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप और उनका वीडियो बनाने का दोषी ठहराया है। इस बलात्कारी बाबा को क्षेत्र में जलेबी बाबा और अमरपुरी 'बिल्लू' के नाम से जाना जाता है। वैसे इसका असली नाम अमरवीर है।

Advertisment

बाबा के पास से मिले 120 वीडियो

खबरों के अनुसार जलेबी बाबा वीडियो क्लिप का इस्तेमाल महिलाओं का शोषण करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए करता था। टोहाना पुलिस ने 19 जुलाई, 2019 को उसके खिलाफ तब मामला दर्ज किया था, जब शहर में एक वीडियो वायरल हो गया था। पुलिस ने जब जांच की तो बाबा के पास से करीब 120 वीडियो क्लिप मिले, जो अलग अलग महिलाओं के थे। ये सारे वीडियो बाबा के मोबाइल से ही सूट किए गए थे।

कौन है जलेबी बाबा?

जलेबी बाबा टोहना में करीब 23 साल पहले पंजाब के मनसा शहर से आया था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। जलेबी बाबा की चार लड़कियां और दो लड़के है। जलेबी बाबा पहले 13 सालों तक एक जलेबी स्टॉल चलाता था। उस दौरान उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई थी। अमरवीर ने तांत्रिक से तंत्र-मंत्र की शिक्षा ली और शहर से गायब हो गया और हरियाणा के टोहाना में रहने लगा। यहां उसने कई महिलाओं को अपने झांसे में फंसा लिया। साल 2018 में उसके एक परिचित की पत्नी ने बाबा पर मंदिर के अंदर रेप करने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन अब बाबा को 100 से अधिक महिलाओं के साथ रेप करने का दोषी ठहराया है।

who is jalebi baba the jalebi baba jalebi song jalebi baba vulger video jalebi baba viral video jalebi baba video jalebi baba of tohana jalebi baba news jalebi baba mms jalebi baba exposed jalebi baba ashram jalebi baba age jalebi baba Jalebi haryanvi Haryana Police Haryana NEWS haryana ki jalebi haryana jalebi baba haryana baba Haryana gufa me jalebi baba afghan jalebi ya baba afghan jalebi song afghan jalebi 120 video by jalebi baba
Advertisment
चैनल से जुड़ें