Advertisment

Mayor Shelly Oberoi : मेयर का चुनाव जीतने वाली शैली ओबरॉय कौन?

Mayor Shelly Oberoi : मेयर का चुनाव जीतने वाली शैली ओबरॉय कौन? Who is Shelly Oberoi who won the election of Delhi Mayor vkj

author-image
deepak
Mayor Shelly Oberoi : मेयर का चुनाव जीतने वाली शैली ओबरॉय कौन?

Mayor Shelly Oberoi : देश की राजधानी दिल्ली के पूर्वी पटेल वार्ड से पहली बार पार्षद बनी आप पार्टी की शैली ओबरॉय (Mayor Shelly Oberoi) ने दिल्ली नगर निगम का मेयर का चुनाव जीत लिया है। शैली ओबरॉय (Mayor Shelly Oberoi) ने दिल्ली के वार्ड नंबर 86 से पार्षद का चुनाव जीता है। मेयर चुनाव में ओबरॉय (Mayor Shelly Oberoi) को 150 वोट मिले, जबकि भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के 116 वोट मिले।

Advertisment

कौन है शैली ओबरॉय?

दिल्ली नगर निगम की नई मेयर शैली ओबरॉय (Mayor Shelly Oberoi) दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता सतीश कुमार व्यापारी हैं। उनका एक भाई और एक बहन है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं। शैली ओबरॉय (Mayor Shelly Oberoi) 39 साल की है। वह व्यापार संस्था भारतीय वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्य भी हैं। शैली ओबरॉय (Mayor Shelly Oberoi) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। उन्हें मिस कमला रानी पुरस्कार भी मिल चुका है।

बता दें की शैली ओबरॉय (Mayor Shelly Oberoi) साल 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं थी। आम आदमी पार्टी ने उन्हें दिल्ली महिला विंग का वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया था। शैली ओबरॉय (Mayor Shelly Oberoi) को मेयर का चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है।

Shelly Oberoi New Mayor Shelly Oberoi MCD New Mayor Shelly Oberoi mcd mayor election mcd mayor mcd election mcd delhi mayor mcd Mayor Shelly Oberoi mayor of delhi mayor in delhi delhi mcd mayor election Delhi mcd election delhi mcd Delhi Mayor Election delhi mayor 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें