Advertisment

NEET/UP Paper Leak Case: जानें कौन है पेपर लीक का मास्टरमाइंड रवि अत्री? बड़ा भाई करता है देश की सेवा; छोटा भाई किसानी

NEET/UP Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में मेरठ जेल में बंद रवि अत्री का नाम सामने आ रहा है। रवि यूपी की परीक्षा भी लीक कर चुका है।

author-image
aman sharma
NEET/UP Paper Leak Case: जानें कौन है पेपर लीक का मास्टरमाइंड रवि अत्री? बड़ा भाई करता है देश की सेवा; छोटा भाई किसानी

NEET/UP Paper Leak Case: देशभर में नीट पेपर लीक का मुद्दा गरमाया हुआ है। सड़कों से लेकर संसद तक हर तरफ सिर्फ नीट पेपर लीक मामले को लेकर चर्चा है। नीट पेपर लीक मामला सुर्खियों में आने के बाद अलग-अलग राज्यों से परीक्षा पेपर लीक की खबरें आने लगीं।

Advertisment

वहीं, राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में फरवरी 2024 में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा लीक के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया और छह महीने के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित करवाने का आश्वासन दिया था।

इस मामले में यूपी STF के समीक्षा अधिकारी जल्द ही इसको लेकर चार्जशीट दाखिल कर सकते हैं। यूपी एसटीएफ ने RO/ ARO भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की है। इस चार्जशीट में एसटीएफ ने मास्टरमाइंड रवि अत्री, राजीव नयन मिश्र और डॉक्टर शरद पटेल सहित 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की है। चलिए आपको बताते हैं, कौन हैं रवि अत्री?

कौन है रवि अत्री?

नीट पेपर लीक मामले में रवि अत्री का नाम काफी सुर्खियों में बना हुआ है। फिलहाल रवि अत्री उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर मेरठ की जेल में बंद है। अब रवि अत्री का नाम NEET (UG) पेपर लीक मामले में भी सामने आ रहा है। दरअसल, रवि अत्री को पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड भी माना जा रहा है।

Advertisment

https://twitter.com/zravirazz/status/1804928092877562046

वहीं रवि मूलरूप से जेवर के नीमका गांव का रहने वाला है। साल 2012 में पहली बार रवि अत्री का नाम नीट पेपर लीक मामले में सामने आया था, जिसके बाद गांव से ही उसकी गिरफ्तारी की गई। इसके बाद से वह कभी गांव नहीं गया है। रवि अत्री को लेकर अधिकतर ग्रामीणों का कहना है कि साल 2012 के बाद से उसे कभी दोबारा इस गांव में नहीं देखा है।

साथ ही वह परिवारवालों से भी बहुत कम ताल्लुक रखता है। ग्रामीणों ने ये भी जानकारी दी कि उसके पिचा गोरख सिंह पेशे से किसान हैं और रवि अत्री के दो भाई और हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि का बड़ा भाई फौज में है, वहीं उसका छोटा भाई मुकेश गांव में ही खेती करता है। हालांकि, गांव वालों के अनुसार रवि अत्री ने अभी तक शादी भी नहीं की है।

रवि अत्री कर चुका है 8 पेपर लीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि अत्री को नीट पेपर लीक का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड माना जा रहा है। रवि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा समेत करीब 8 परीक्षा पेपर को लीक करवा चुका है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की जांच में यह भी पता चला है कि रवि के गिरोह के तार दिल्ली, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश कई समेत कई दूसरे राज्यों से जुड़े हुए हैं।

Advertisment

https://twitter.com/SnehaKaul92/status/1804539946470097206

नीट परीक्षा 2022 में डॉ. शरद का नाम

नीट पेपर लीक मामले में डॉ. शरद सिंह पटेल का नाम भी सामने आ सकता है। दरअसल डॉ. शरद का साल 2022 में नीट परीक्षा में फर्जीवाड़े के प्रयास में प्रथम बार नाम सामने आया था। इसके बाद मुकदमे के तत्कालीन विवेचक के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने डॉ. शदक के खिलाफ NBW (Non Bailable Warrant) जारी कर दिया था।

वहीं, फरवरी में आयोजित हुई पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 में भी डॉ. शरद का नाम सामने आया था, जिसके बाद ATS ने उसे पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का मास्टरमाइंड बनाया है।

नीट पेपर लीक मामले में पत्रकार की गिरफ्तारी

नीट पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन मोड जारी है। सीबीआई ने शनिवार को झारखंड के हजारीबाग से एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। पत्रकार नाम जमालद्दीन है, साथ ही यह भी जानकारी निकलकर आ रही है कि वह एक हिंदी न्यूज पेपर में कार्यरत है। उसे Oasis स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की नीट पेपर लीक मामले में कथित तौर पर मदद करने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Gujarat Airport: दिल्ली एयरपोर्ट के बाद अब राजकोट में बड़ा हादसा, एयरपोर्ट की कैनोपी टूटी; पैसेंजर एरिया हुई दुर्घटना

ये भी पढ़ें- CG News: बिलासपुर में डायल 112 के पुलिस कॉन्स्टेबल को जड़ा थप्पड़, एक्सीडेंट में घायल को हॉस्पिटल ले जा रहा था युवक

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें