Advertisment

India Richest Man: अरबपतियों में टॉप पर पहुंचे गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे; लिस्ट में किंग खान भी शामिल

India Richest Man: भारत के 334 अरब पतियों की सूची जारी हुई है, इस लिस्ट में गौतम अडानी शीर्ष पर पहुंच गए हैं। वहीं, अंबानी दूसरे स्थान पर हैं

author-image
aman sharma
India Richest Man

Who is India Richest Man Hurun Rich List 2024 Gautam Adani become richest person in India Mukesh Ambani second place in this list Hindi news

Who Is India's Richest Man: भारत के 334 अरब पतियों की सूची जारी हुई है, इस लिस्ट में गौतम अडानी शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर हैं। यानी हुरुन रिच लिस्ट में गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इसके बाद मुकेश अंबानी और शिव नादर हैं। पहली बार हुरुन रिच लिस्ट 2024 में 300 से अधिक भारतीय अरबपति शामिल किए गए हैं। यह पिछले 13 साल पहले जारी की गई लिस्ट से 6 गुना अधिक है।

Advertisment

India Richest Man

हुरुन रिच लिस्ट 2024 में बड़ी उछाल देखने को मिली है। इस लिस्ट में अब 1 हजार 500 से ज्यादा व्यक्तियों की कुल संपत्ति 1 हजार करोड़ या उससे अधिक है। यह सात साल पहले की तुलना में 150 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को दिखाता है। हुरुन इंडिया ने कुल 1 हजार 539 अति-धनवान व्यक्तियों की पहचान की है, जो बीते साल की तुलना में 220 की उल्लेखनीय बढ़ोतरी को दिखाता है।

पहली बार लिस्ट में इतने नाम शामिल

पहली बार हुरुन रिच लिस्ट में 1500 से अधिक व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। जो कि पिछले पांच वर्षों में 86 प्रतिशत अधिक हैं। इन लोगों की कुल संपत्ति एक हजार करोड़ रुपए से भी अधिक है। वहीं, पहली बार इस लिस्ट में कुल 334 अरबपति शामिल हुए हैं, जिनके पास अरबों की संपत्ति है।

गौतम अडानी की इतनी हैं नेटवर्थ

62 वर्षींय गौतम अडानी और उनके परिवार ने 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में टॉप स्थान हासिल किया है। उनके पास 11.6 लाख करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। उनकी संपत्ति में 95 प्रतिशत की उछाल आई है। इस तगड़ी उछाल की वजह से ही वह इस लिस्ट में टॉप पर आने में कामयाब हो पाए हैं। अडानी की संपत्ति में बढ़ोत्तरी को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद फीनिक्स की तरह उभरते हुए गौतम अडानी और उनके परिवार ने इस वर्ष की रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। बीते साल की तुलना में इस बार उनकी संपत्ति में 95 फीसदी बढ़कर 11 लाख 61 हजार 800 करोड़ रुपए हो चुकी है।

Advertisment
मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति

वहीं, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मुकेश अंबानी हैं। उनकी कुल सपंत्ति 10 लाख 14 हजार 700 करोड़ रुपए बताई गई है, जो कि पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत बढ़ी है। इनके बाद तीसरे स्थान पर HCL के संस्थापक शिव नादर और उनका परिवार है, जिनकी कुल संपत्ति 314,000 करोड़ रुपए है। इसके बाद लिस्ट में चौथे स्थान पर फेमस वैक्सीन टाइकून साइरस एस पूनावाला हैं, जिनकी कुल संपत्ति 289,800 करोड़ रुपए है।

किंग खान भी लिस्ट में शामिल

हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैत ने कहा कि भारत ‘Wealth Creation Olympics’ में गोल्ड मेडल जीतना जारी रखता है। शीर्ष 20 सेक्टर में सभी नए चेहरे शामिल हुए हैं। भारत एशिया के वेल्थ क्रिएशन इंजन के रूप में धीरे-धीरे उभर रहा है। जबकि चीन अरबपतियों की संख्या में 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है, भारत ने 29 प्रतिशत की वृद्धि का अनुभव किया है, जो रिकॉर्ड 334 अरबपतियों तक पहुंच गया है। बता दें कि हुरुन की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। उनकी उम्र 58 साल है और उनकी कुल संपत्ति 7 हजार 300 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें- Bhediyo Ka Aatank: वन विभाग ने पकड़े 4 खूंखार भेड़िये, खेत में छिपे थे आदमखोर; 9 लोगों को बना चुके थे शिकार

Advertisment

ये भी पढ़ें- M Mukesh: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में आया भूचाल, मशहूर अभिनेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज; एक्ट्रेस ने लगाए आरोप

mukesh ambani Gautam Adani gautam adani news Hurun Rich List 2024 India billionaires Gautam Adani Richest Man Richest Indians list Richest Indians list 2024 Gautam Adani Richest Man In India Hurun India Rich List India Richest Man
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें