Advertisment

Remdesivir Ban: WHO ने रेमडेसिविर को कोरोना वायरय की दवाओं की लिस्ट से किया बाहर

author-image
Shreya Bhatia
Remdesivir Ban: WHO ने रेमडेसिविर को कोरोना वायरय की दवाओं की लिस्ट से किया बाहर

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को कहा है कि Gilead की Remdesivir को उसकी प्री-क्वॉलिफिकेशन लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। इस लिस्ट का इस्तेमाल विकासशील देश दवा हासिल करने के लिए करते हैं। इससे पहले WHO ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों के ऊपर करने से इनकार कर दिया था। WHO प्रवक्ता तारिक जसरीविक ने यह जानकारी दी है। तारिक ने कहा है, 'यह सस्पेंशन इस बात का संकेत है कि WHO इलाज के दिशा-निर्देशों के तहत देशों को कोविड के लिए यह दवा लेने की सलाह नहीं देता है।' उन्होंने कहा, 'WHO को इस बारे में जानकारी नहीं है कि निम्न या मध्य आय वाले देशों को अंतरराष्ट्रीय सप्लाइयर दवा पहुंचा रहे हैं।'

Advertisment

publive-image

कैसे काम करती है?
रेमडेसिविर को Gilead Sciences ने इबोला का इलाज करने के लिए विकसित किया था। यह उस एन्जाइम को ब्लॉक करती है जो कोरोना की कॉपी बनाने में मदद करता है। इसकी वजह से वायरस शरीर में फैल नहीं पाता। स्टडीज में पाया गया कि रेमडेसिविर ने SARS और MERS की ऐक्टिविटी को ब्लॉक किया।

रेमडेसिविर को 12 साल या उससे ऊपर की उम्र से ज्यादा के लोगों को पांच दिन के इलाज के दौरान 6 वायल में दिया जाता था। मई में दो स्टडी में पाया गया था कि रेमडेसिविर से अस्पताल में रहने का वक्त कम हो जाता है।

अमेरिका में मिली थी इजाजत
अमेरिका के फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए ऐंटीवायरल ड्रग रेमडेसिविर को पूरी तरह से मंजूरी दे दिया था। कैलिफोर्निया के जिलियड साइंसेज (Gilead Sciences) की बनाई दवाई को अब तक सिर्फ कोविड-19 से गंभीर तरह से पीड़ित मरीजों के लिए ही इमर्जेंसी में इस्तेमाल की इजाजत दी गई थी। यही दवा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी गई थी जब वह कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए थे।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें